मैं तो मजाक कर रही थी, जिस लड़की ने किडनैपिंग की शिकायत की उसने पटना पुलिस से क्या कहा…
पुलिस घंटों परेशान रही। डीएसपी सचिवालय-2 साकेत ने बताया कि युवती ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। ऐसा उसने मजाक के तौर पर किया था।

एसके पुरी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात युवती के अपहरण की कोशिश नहीं हुई थी बल्कि उसने अपने कार्यालय के साथियों के साथ मजाक किया था। बाद में लिखित शिकायत थाने में भी कर दी थी। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लेकिन, कहीं भी घटना से संबंधित साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस घंटों परेशान रही। डीएसपी सचिवालय-2 साकेत ने बताया कि युवती ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। ऐसा उसने मजाक के तौर पर किया था।
इस हरकत के लिए उसने पुलिस से माफी भी मांगी है। राजीव नगर निवासी 24 वर्षीया युवती ने शनिवार की देर रात एसके पुरी थाने में बाइक सवार अपराधियों द्वारा खुद के अपहरण की कोशिश की शिकायत दी थी। उसने लिखा था कि कार्यालय से लौटते वक्त वह रात में बोरिंग रोड चौराहा से घर जाने के लिए ऑटो मे बैठी थी।
ऑटो में बैठे लोगों ने उससे बदतमीजी की थी। बाद में दो युवकों ने उसे जबरन बाइक में बिठा लिया था और उसकी आंख पर पट्टी बांध उसे नेहरू पथ के समीप फेंककर फरार हो गए थे। युवती के अपहरण की कोशिश की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई थी। छानबीन में पता चला कि किसी ने युवती के अपहरण की कोशिश नहीं की थी। बल्कि वह खुद अपने साथियों के साथ प्रैंक कर रही थी।




साइन इन