girl fall down in ganga river from train during making reels in patna mokama यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी, पटना के मोकामा में हादसा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी, पटना के मोकामा में हादसा

थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि छात्रा के पिता विनोद राम की ओर से लिखित आवेदन दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। छात्रा अपने भाई के साथ पटना से बेगूसराय परीक्षा देकर राजरानी एक्सप्रेस से लौट रही थी।

Wed, 11 March 2026 06:34 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी, पटना के मोकामा में हादसा

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी गंगा में गिर गई। हालांकि, मछुआरों ने गंगा से छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पटना के मोकामा में हाथीदह थाना क्षेत्र के राजेन्द्र सेतु पर मंगलवार को यह घटना हुई। लोहियानगर (बेगूसराय) निवासी साक्षी कुमारी पटना से परीक्षा देकर राज्यरानी एक्सप्रेस से बेगूसराय अपने घर लौट रही थी। ट्रेन ज्योंहि राजेंद्र सेतु पर पहुंची छात्रा बोगी के गेट पर खड़ी होकर रील्स बनाने लगी। इस दौरान असंतुलित होकर गंगा नदी में जा गिरी। साक्षी अपने भाई सौरभ कुमार के साथ राज्यरानी ट्रेन में सफर कर रही थी।

भाई ने बताया कि राजेन्द्र सेतु पहुंचते ही वह ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बनाने लगी। इसी दौरान असंतुलित होने की वजह से वह सीधे गंगा में जा गिरी। घटना के तुरंत बाद मछुआरों ने छात्रा को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायल साक्षी को मरांची महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 1426 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव रद्द क्यों, नीतीश सरकार का फैसला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 1426 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव रद्द क्यों, नीतीश सरकार का फैसला

थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि छात्रा के पिता विनोद राम की ओर से लिखित आवेदन दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। छात्रा अपने भाई के साथ पटना से बेगूसराय परीक्षा देकर राजरानी एक्सप्रेस से लौट रही थी। हालांकि, साक्षी ने बताया कि ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ने और गर्मी लगने लगा जिसके कारण ट्रेन के गेट पर खड़ी हो गई। इसी दौरान असंतुलित होकर गंगा नदी में गिर गई।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वहां मछली पकड़ रहे कुछ नाविकों के अलावा डबल ट्रैक रेल ब्रिज का निर्माण कर रही एफ्कोन्स कंपनी के कुछ कर्मचारी भी मौजूद थे। कंपनी के कर्मचारियों और नाविकों ने कड़ी मशक्कत कर लड़की को किसी तरह जिंदा पानी से बाहर निकाल लिया। लड़की को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई 'टीम निशांत'
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।