Gariban Ke PM Aawat Narendra Modi Nitish Kumar in BJP song Bihar assembly elections गरीबन के पीएम आवत.. बिहार विधानसभा चुनाव पर भाजपा के सॉन्ग में मोदी के साथ नीतीश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गरीबन के पीएम आवत.. बिहार विधानसभा चुनाव पर भाजपा के सॉन्ग में मोदी के साथ नीतीश

भाजपा ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आधिकारिक गीत जारी किया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को दिखाया गया है। 

Thu, 17 July 2025 06:19 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
गरीबन के पीएम आवत.. बिहार विधानसभा चुनाव पर भाजपा के सॉन्ग में मोदी के साथ नीतीश

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर आधिकारिक गीत जारी किया है। भाजपा के चुनावी कैंपेन सॉन्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदो के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिखाया गया है। इस गीत के बोल है- 'गरीबन के पीएम आवत बानी, सुनी बढ़त बिहार के कहानी, आगे बढ़ता रहे बिहार, फिर से एनडीए सरकार' है। इसमें नीतीश सरकार के पेंशन बढ़ोतरी, बिहारी महिलाओं को नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण जैसी योजनाओं का गुणगान किया गया है।

भाजपा के गीत में बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने, छात्राओं को साइकिल देने, गांव-गांव में स्कूल खोलने, घर-घर पानी एवं बिजली पहुंचाने का दावा किया गया है। साथ ही, केंद्र सरकार की राज्य में चल रहीं एक्सप्रेसवे और हाइवे परियोजनाओं के साथ ही किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, विभिन्न शहरों में एयरपोर्ट शुरू करने की योजनाओं को दिखाया गया है।

भाजपा के साढ़े 3 मिनट के इस गाने में मोदी और नीतीश के अलावा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा और बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भी दिखाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी देंगे 4 अमृत भारत की सौगात, टाइमिंग-रूट की डिटेल जानकारी यहां पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।