Ganga above danger mark in Patna 78 schools in Diara area closed from 21 July पटना में गंगा खतरे के निशान के ऊपर, दियारा क्षेत्र के 78 स्कूल 21 जुलाई से बंद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में गंगा खतरे के निशान के ऊपर, दियारा क्षेत्र के 78 स्कूल 21 जुलाई से बंद

पटना के दियारा क्षेत्र के 78 स्कूल 21 जुलाई से बंद होंगे। बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने ये फैसला लिया है। पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दियारा का इलाका टापू में तब्दील हो गया है। 

Sat, 19 July 2025 10:07 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में गंगा खतरे के निशान के ऊपर, दियारा क्षेत्र के 78 स्कूल 21 जुलाई से बंद

बारिश के चलते गंगा नदी के जलस्तर में लगातार भारी वृद्धि हो रही है। पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसके चलते दियारा क्षेत्र के 78 विद्यालय 21 जुलाई से होंगे। 8 प्रखंड़ों के ये सभी विद्यालय हैं। आपको बता दें दियारा क्षेत्र करीब-क़रीब पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। दियारा क्षेत्र के गांव टापू में तब्दील हो गये हैं। ज्यादातर गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट गया है।

दियारा क्षेत्र की सड़कों पर भी गंगा नदी की बाढ़ का पानी बह रहा है। गांव की गलियों में भी नदी का पानी भर गया है। गंगा नदी का पानी फैलने से अब नाव ही आवागमन का एकमात्र साधन रह गयी है। इससे दियारा वासियों की परेशानी बढ़ गयी है। दियारावासी संभावित बाढ़ को देखते हुए अपनी कीमती सामानों, खाद्यान्न व आवश्यक चीजों को सुरक्षित करने में जुट गये हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में उफनाई गंगा का CM नीतीश ने लिया जायजा; अधिकारियों को को किया अलर्ट
ये भी पढ़ें:उफान पर बिहार की नदियां; पटना में सोन नदी खतरे के निशान के करीब, हाई अलर्ट जारी
ये भी पढ़ें:उफान पर गंगा नदी, प्रयागराज से भागलपुर तक कई जिलों पर बाढ़ का खतरा

गंगा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि से दियारा क्षेत्र का शत प्रतिशत खेत डूब गया है। गंगा नदी का पानी फैलने से फसलों का बर्बाद होना तय हो गया है। इससे किसानों व पशुपालकों में मायूसी देखी जा रही है। दियारावासियों के लिये अब तक नाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो सकी है। स्कूल भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में प्रशासन ने 78 स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।