पटना में गैंगवॉर! कुख्यात अमन शुक्ला की सरेआम गोली मारकर हत्या, बैंक लूट का आरोपी था
पटना में सरेआम कुख्यात अमन शुक्ला की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वो बीते साल मई में जेल से बाहर आया था। एक बैंक लूट में आरोपी था। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखे बरामद किए हैं।

राजधानी पटना में कुख्यात अपराधी अमन शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना पत्रकार नगर विद्यापुरी पार्क के पास घटी। जब बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। और फिर फरार हो गए। सरेआम शाम करीब 6 बजे इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। इस घटना को गैंगवॉर से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस को तीन खोखे मिले हैं। आपको बता दें मृतक साल 2020 में बेऊर में हुई बैंक डकैती का आरोप है। बीते साल मई में जेल से बाहर आया था।जानकारी के मुताबिक अभी अमन शुक्ला पटना में सिक्योरिटी एजेंसी चला रहे थे। पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही हैं। साथ ही CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे। अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी जारी है।
पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया अमन शुक्ला विद्यापुरी पार्क के पास पिछले 6 महीने से बच्चे की थेरेपी कराने आता था। रोज की तरह वो थेरेपी कराकर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।




साइन इन