five Holi Special Trains will run from bihar indian railway announced बिहार से चलेंगी यह पांच जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें, रूट और तारीख देेख लीजिए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार से चलेंगी यह पांच जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें, रूट और तारीख देेख लीजिए

  • Holi Special Trains: 12 एवं 15 मार्च और 13 एवं 16 मार्च को क्रमश 01661 और 01662 रानीकमलापति-दानापुर-रानीकमलापति होली स्पेशल चलेगी। इसके अलावा 8 एवं 15 मार्च और 9 एवं 16 मार्च को क्रमश 09817 और 09818 कोटा-दानापुर-कोटा होली स्पेशल चलेगी।

Wed, 5 March 2025 05:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार से चलेंगी यह पांच जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें, रूट और तारीख देेख लीजिए

Holi Special Trains: पर्व-त्योहार के मौके पर दूसरे राज्यों से बिहार आना और फिर वापस जाना एक टेढ़ी खीर है। वजह है कि ट्रेनों में आरक्षित टिकट का ना मिलना और हवाई किराये का अत्यधिक महंगा हो जाना। इस बीच रेलवे ने बिहार से पांच जोड़ी होली विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है।

रेलवे दानापुर से जबलपुर, गया से आनंद विहार, दानापुर-रानीकमलापति, दानापुर-कोटा और पटना से जालना के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाएगा।पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि 6 से 31 मार्च तक रविवार को छोड़कर 03697 और 03698 गया-आनंद विहार-गया सुपरफास्ट स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्लाइट-बसों में किराया 2 गुना, ट्रेनों में सीट नहीं; अब होली में घर आने की चिंता

उनके मुताबिक, 6, 10 और 15 मार्च को 07611-07612 जालना-पटना-जालना होली स्पेशल और 11 एवं 12 मार्च को 01705-01706 जबलपुर-दानापुर-जबलपुर होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

वहीं 12 एवं 15 मार्च और 13 एवं 16 मार्च को क्रमश 01661 और 01662 रानीकमलापति-दानापुर-रानीकमलापति होली स्पेशल चलेगी। इसके अलावा 8 एवं 15 मार्च और 9 एवं 16 मार्च को क्रमश 09817 और 09818 कोटा-दानापुर-कोटा होली स्पेशल चलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! पारा मेडिकल के 10 हजार पदों पर होगी बहाली, आवेदन की अंतिम तारीख क्या है
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।