fifteen year old nitish beaten to death over fight for charge mobile in bihar saharsa मोबाइल चार्ज करने को लेकर हुई लड़ाई, बिहार में 15 साल के नीतीश को पीट-पीट कर मार डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मोबाइल चार्ज करने को लेकर हुई लड़ाई, बिहार में 15 साल के नीतीश को पीट-पीट कर मार डाला

परिजनों के मुताबिक पड़ोस में किसी की शादी थी, जहां जेनरेटर लगा था। किशोर नीतीश वहीं बैठकर अपना मोबाइल चार्ज कर रहा था। इसी दौरान आरोपी भूषण सदा भी अपना मोबाइल चार्ज करने गया। आरोपी ने मृतक को अपना मोबाइल चार्जिंग से हटाने को कहा, जिस पर नीतीश ने पांच मिनट में फुल चार्ज होने की बात कही।

Mon, 22 Sep 2025 02:28 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, सलखुआ, सहरसा
share
मोबाइल चार्ज करने को लेकर हुई लड़ाई, बिहार में 15 साल के नीतीश को पीट-पीट कर मार डाला

बिहार में महज मोबाइल चार्ज करने को लेकर हुई लड़ाई में एक नाबालिग लड़के की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सहरसा जिले में इस वारदात से सनसनी फैल गई है। सलखुआ में कोसी तटबंध के अंदर चिरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत अलानी पंचायत के वार्ड नं-10 बेलाही गांव में रविवार की शाम मोबाइल चार्ज करने के विवाद में 15 वर्षीय नीतीश कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट में किशोर के शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक पड़ोस में किसी की शादी थी, जहां जेनरेटर लगा था। किशोर नीतीश वहीं बैठकर अपना मोबाइल चार्ज कर रहा था। इसी दौरान आरोपी भूषण सदा भी अपना मोबाइल चार्ज करने गया। आरोपी ने मृतक को अपना मोबाइल चार्जिंग से हटाने को कहा, जिस पर नीतीश ने पांच मिनट में फुल चार्ज होने की बात कही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बनेगा मैन्यूफैक्चरिंग हब, नीतीश के मंत्री बोले- रिवर्स माइग्रेशन शुरू है

इसी बात पर कहासुनी हुई और मारपीट होने लगी। मारपीट में नीतीश को गंभीर चोट आई जिससे उसकी मौत हो गयी। मृत किशोर का घर मूल रूप से चिरैया थाना क्षेत्र के रैठी गांव में है। वह बेलाही में अपनी ननिहाल में रह रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव: कांग्रेस के 255 नेता करेंगे मंथन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।