father thrown five year son on land and killed him in bihar banka बाप ने 5 साल के बेटे को जमीन पर पटककर क्यों मार डाला, हैरान कर देगी खौफनाक वारदात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बाप ने 5 साल के बेटे को जमीन पर पटककर क्यों मार डाला, हैरान कर देगी खौफनाक वारदात

पांच साल के रोहित कुमार की मां पूनम देवी ने भागलपुर जिले के मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान में बताया है कि पोखड़िया के उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया था। एक महीने पहले वह बच्चों संग मदौड़ा मायके आ गई थी।

Wed, 22 April 2026 10:10 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, भागलपुर
share
बाप ने 5 साल के बेटे को जमीन पर पटककर क्यों मार डाला, हैरान कर देगी खौफनाक वारदात

बिहार में एक दरिंदे पिता ने पांच साल के बेटे को जमीन पर पटककर मार डाला है। इस खौफनाक वारदात के बारे में जिसने भी सुना हो दंग है। बताया जा रहा है कि बिहार में बांका जिले के मदौड़ा में घटित हुई। आरोपी पिता चमचम मंडल को बरारी पुलिस ने हिरासत में ले रखा है और बांका पुलिस को सूचित किया गया है। इधर मृतक पांच साल के रोहित कुमार की मां पूनम देवी ने भागलपुर जिले के मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान में बताया है कि पोखड़िया के उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया था।

एक महीने पहले वह बच्चों संग मदौड़ा मायके आ गई थी। भाई की शादी थी। उसका पति बिना बुलाए मंगलवार सुबह उसके मायके आ गया। पांच साल के बेटे रोहित को गोद में उठाकर बोला कि बहियार से टॉयलेट करके आ रहे हैं। एक किमी दूर ले जाकर पति ने बेटे को पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मायागंज आने पर दोपहर में डॉक्टर ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के बारातों में मर्डर क्यों हो रहे, नालंदा और पटना कत्ल से सनसनी
ये भी पढ़ें:बिहारी हैं पीएम मोदी को झाल-मुड़ी खिलाने वाले विक्रम, पिता भी इसी बिजनेस में

महिला ने बताया कि पति ने ही बेटे को इलाज के लिए बांका के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मायागंज में डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जब पिता से पूछताछ की तो वह बार बार बयान बदल रहा था। बाद में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। फिलहाल इस वारदात के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। इलाके के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।