father son and uncle died in road accident while coming after kumbh snan in prayagraj कुंभ स्नान कर घर लौट रहे लोग हादसे के शिकार, बाप-बेटे और चाचा की मौत; 3 घायलों की हालत गंभीर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कुंभ स्नान कर घर लौट रहे लोग हादसे के शिकार, बाप-बेटे और चाचा की मौत; 3 घायलों की हालत गंभीर

  • बताया जा रहा है कि गया जिले के रहने वाले छह लोग यूपी के प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में स्नान कर बिहार वापस लौट रहे थे। इस गाड़ी में छह लोग सवार थे। लेकिन यूपी के मांडू थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के पास इनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

Tue, 11 Feb 2025 01:37 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, गया
share
कुंभ स्नान कर घर लौट रहे लोग हादसे के शिकार, बाप-बेटे और चाचा की मौत; 3 घायलों की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ स्नान कर वापस लौट रहे बिहार के लोगों की गाड़ी जबरदस्त हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गया जिले के रहने वाले छह लोग यूपी के प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में स्नान कर बिहार वापस लौट रहे थे। इस गाड़ी में छह लोग सवार थे। लेकिन यूपी के मांडू थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के पास इनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

इस हादसे के बाद कोहराम मच गया। हादसे में पिता पुत्र और चाचा की मौत हो गई है। इसके अलावा गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग जख्मी हो गए हैं। बताय जा रहा है कि मृतक और घायल सभी गया के अतरी में गेहलौर थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव के रहने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओ की ऑटो हादसे की शिकार, 3 की मौत; मां-बेटी घायल
ये भी पढ़ें:कुंभ जाने की होड़, बिहार में यहां NH बंद और ट्रेन भी रद्द; जीटी रोड पर महाजाम

गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे। इनमें से तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिन लोगों की मौत हो गई है उनमें इंद्रजीत सिंह, पुत्र पिंकू सिंह औश्र चाचा कृष्णा सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक सड़क हादसा सोमवार की देर रात हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।