fake note syndicate in bihar police raid in motihari get input from nepal बिहार में जाली नोट छापने का सिंडिकेट, रेड में क्या-क्या मिला; नेपाल से कनेक्शन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में जाली नोट छापने का सिंडिकेट, रेड में क्या-क्या मिला; नेपाल से कनेक्शन

सूत्र बताते हैं कि हाल ही में नेपाल में भारतीय जाली नोट के साथ कुछ तस्कर पकड़े गए थे। पूछताछ के दौरान उन्होंने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पतौरा गांव में जाली नोट छापने वाले सिंडिकेट के सक्रिय होने की जानकारी दी थी। इसी

Mon, 5 Jan 2026 07:10 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, मोतिहारी
share
बिहार में जाली नोट छापने का सिंडिकेट, रेड में क्या-क्या मिला; नेपाल से कनेक्शन

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मोतिहारी शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पतौरा गांव में जाली नोट छापने की सूचना पर रविवार देर शाम मोतिहारी पुलिस ने छापेमारी की। खंडहरनुमा मकान में छापेमारी के दौरान पुलिस ने नोट छापने की मशीन, नोट गिनने की मशीन और बड़ी संख्या में पांच सौ रुपये के अधछपे नोट बरामद किए हैं। छापेमारी में कई थानों की पुलिस और वरीय अधिकारी शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान पुलिस ने जाली नोटों की तस्करी से जुड़े कुछ लोगों को डिटेन किया है। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।

हालांकि, पुलिस ने अब तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है। सूत्र बताते हैं कि हाल ही में नेपाल में भारतीय जाली नोट के साथ कुछ तस्कर पकड़े गए थे। पूछताछ के दौरान उन्होंने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पतौरा गांव में जाली नोट छापने वाले सिंडिकेट के सक्रिय होने की जानकारी दी थी। इसी इनपुट के आधार पर डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने यह कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान 500-500 रुपये के एक तरफ छपे (अधछपे) जाली नोट सहित अन्य नोट मिलने की चर्चा है।

बताया जाता है कि जिले में पहले भी कई बार जाली नोटों की खेप पकड़ी जा चुकी है। कोटवा, छौड़ादानो और बंजरिया थाना क्षेत्रों से पूर्व में जाली नोट बरामद किए गए थे। बंजरिया थाना क्षेत्र के खडवा पुल के पास 5 सितंबर 2024 को पुलिस ने 1.95 लाख रुपये के जाली नोट के साथ नजरे सद्दाम समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। उस मामले में पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया था और जम्मू-कश्मीर से सरफराज की गिरफ्तारी हुई थी। यह मामला फिलहाल एनआईए के पास है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।