eve teasing with sixty year old woman in bihar beaten by miscreant बिहार में 60 साल की बुजुर्ग महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीट-पीट कर किया बेहोश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 60 साल की बुजुर्ग महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीट-पीट कर किया बेहोश

  • ड़खानी का विरोध करने व शोर मचाने पर युवक उसकी पिटाई करने लगा। वह गिरकर बेहोश हो गई। ग्रामीणों द्वारा उसे उसके घर पहुंचाया गया। पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया। उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया।

Sun, 9 March 2025 10:43 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, अधौरा, कैमूर
share
बिहार में 60 साल की बुजुर्ग महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीट-पीट कर किया बेहोश

बिहार में 60 साल की एक महिला से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। यह भी जानकारी सामने आई है कि महिला ने जब इस छेड़छाड़ का विरोध किया तो बदमाश ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। पूरा मामला कैमूर जिले का है। क गांव की 60 वर्षीया महिला के साथ जंगल में छेड़खानी व मारपीट करने की घटना को बदमाश ने अंजाम दिया।

इस मामले में पीड़िता ने अधौरा थाने में अपने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपने आवेदन में लिखा है कि वह जलावन के लिए जंगल से सूखी लकड़ी लाने के लिए गई थी। जब वह अपने बेटे के साथ जंगल जाने के लिए घर से निकल रही थी, तब आरोपित युवक ने उससे पूछा था कि वह कहां जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुर्गियों को जला कर दफनाया, पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप; अलर्ट जारी

यह घटना छह मार्च की शाम की है। छेड़खानी का विरोध करने व शोर मचाने पर युवक उसकी पिटाई करने लगा। वह गिरकर बेहोश हो गई। ग्रामीणों द्वारा उसे उसके घर पहुंचाया गया। पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया। उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:𝟔𝟓 फीसदी आरक्षण के लिए संग्राम, सड़क पर तेजस्वी यादव ने किया धरने का ऐलान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।