elections on 8 seats of Bihar Legislative Council next year know date of voter list बिहार विधान परिषद की इन सीटों पर चुनाव की आहट तेज, जानें वोटर लिस्ट के डेट; कार्यकाल कब तक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार विधान परिषद की इन सीटों पर चुनाव की आहट तेज, जानें वोटर लिस्ट के डेट; कार्यकाल कब तक

30 सितंबर 2025 को मतदाता सूची बनाने के लिए नोटिस जारी की जाएगी। 25 नवंबर 2025 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन होगा। 30 दिसंबर 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 6 नवंबर 2026 को इन सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

Sun, 14 Sep 2025 01:37 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार विधान परिषद की इन सीटों पर चुनाव की आहट तेज, जानें वोटर लिस्ट के डेट; कार्यकाल कब तक

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर अगले साल चुनाव होने वाले हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की इन सीटों के चुनाव को लेकर मतदाता सूची बनाई जाएगी। इनमें शामिल पटना, दरभंगा और तिरहुत के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और कोसी के स्नातक तथा सारण के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का अगले साल चुनाव होना है।

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि रविवार को इन चुनाव क्षेत्रों में मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्वाचन आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 30 सितंबर 2025 को मतदाता सूची बनाने के लिए नोटिस जारी की जाएगी।

बताया गया है कि 25 नवंबर 2025 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन होगा। जबकि, 30 दिसंबर 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 6 नवंबर 2026 को इन सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उससे पहले नए सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जिन आठ सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं उनमें तिरहुत स्नातक क्षेत्र में गत वर्ष दिसम्बर में ही चुनाव हुए थे। सीट पर चार टर्म से काबिज देवेश चंद्र ठाकुर सीतामढ़ी से सांसद बन गए। उनकी खाली सीट सीट पर हुए चुनाव में शिक्षक नेता बंशीधर व्रजवासी ने जीत दर्ज किया। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार को दस हजार से अधिक अंतर से पराजित किया। शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक से अदावत ने व्रजवासी को माननीय बना दिया। शिक्षक आन्दोलनों के कारण उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। इस सीट पर देवेश चंद्र ठाकुर के प्रत्याशी जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा चौथे स्थान पर रहे। ब्रजवासी का कार्यकाल भी नवम्बर में पूरा होने जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।