eighteen year rakhi dead found in house patna danapur Maternal grandmother case registered on father पटना के दानापुर में 18 साल की राखी की लाश घर में मिली, नानी ने पिता पर किया मर्डर का केस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के दानापुर में 18 साल की राखी की लाश घर में मिली, नानी ने पिता पर किया मर्डर का केस

मृतका की नानी के बयान पर मामला दर्ज कर पिता समेत परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

Tue, 10 Feb 2026 06:29 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना के दानापुर में 18 साल की राखी की लाश घर में मिली, नानी ने पिता पर किया मर्डर का केस

पटना के दानापुर में शाहपुर पुलिस ने एक घर से संदिग्ध हालत में राखी कुमारी (18) का शव बरामद किया है। वह राघोपुर निवासी मनोज दास की पुत्री थी। राखी की नानी ने मनोज दास पर गला दबा हत्या का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित मनोज दास को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष मनीष आनंद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हालांकि घटना के बाद घर के लोग फरार थे। आसपास के लोगों ने बताया है कि रात में घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। युवती की नानी पिपरा के बेहरवा निवासी राम सोमारी देवी ने बताया कि नतनी रात में फोन कर बताई थी कि पापा मारपीट कर रहे हैं। जिसके बाद हम लोग पहुंचे तो घर में राखी मृत पड़ी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट छात्रा के अंडरगारमेंट्स पर मिला स्पर्म किसका है, 10 और लोगों का DNA टेस्ट

सभी लोग फरार थे। उन्होंने राखी के पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की नानी के बयान पर मामला दर्ज कर पिता समेत परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र ने नहीं दिए पैसे, बिहार में 9 लाख पीएम आवास निर्माण रुका
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।