Eight IPS officers transferred in Bihar one given additional charge know details बिहार में आठ आईपीएस अफसरों का तबादला, एक को अतिरिक्त प्रभार; कौन कहां भेजे गए?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में आठ आईपीएस अफसरों का तबादला, एक को अतिरिक्त प्रभार; कौन कहां भेजे गए?

बिहार सरकार ने आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है, जबकि एक आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार मिला है।

Mon, 8 June 2026 08:36 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार में आठ आईपीएस अफसरों  का तबादला, एक को अतिरिक्त प्रभार; कौन कहां भेजे गए?

Bihar IPS Transfer: बिहार सरकार ने आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है, जबकि एक आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार मिला है। इस तबादले में नागरिक सुरक्षा के आईजी पंकज कुमार राज को आईजी एससीआरबी की जिम्मेदारी दी गयी है। उनको रेलवे आईजी का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

इनके साथ ही एस प्रेमलथा को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का आईजी, सुधीर कुमार पोरिका को एससीआरबी का डीआईजी, कुमार गौतम को बी-सैप पांच का समादेष्टा, सुशांत कुमार सरोज को एटीएस का डीआईजी, दीपक रंजन को सीआईडी का डीआईजी, मनीष कुमार सिन्हा को अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस का समादेष्टा और अजय कुमार को विशेष सुरक्षा दल के समादेष्टा की जिम्मेदारी दी गयी है। संजय कुमार को बी-सैप के आईजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।