दुलारचंद मर्डर के साइड इफेक्ट्स; मोकामा और बाढ़ के उम्मीदवारों पर शिकंजा टाइट, RO का फरमान जानें
निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि मोकामा के साथ बाढ़ विधानसभा के सभी उम्मीदवारों पर मजिस्ट्रेट कैमरे के साथ नजर रखेंगे। उनके खर्च और गाड़ियों की निगरानी रखी जाएगी।

Dularchand Murder Case: बिहार के मोकामा में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्याकांड के साइइ इफेक्टस बाढ़ विधानसभा चुनाव पर भी पड़ा है। दोनों विधासभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों पर शिकंजा टाइट कर दिया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने शुक्रवार को मोकामा और बाढ़ विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही हालात को देखते हुए बाढ़ और मोकामा के सभी प्रत्याशियों के साथ मतदान खत्म होने तक दंडाधिकारी और वीडियोग्राफर को प्रतिनियुक्त करने के आदेश दिये गए हैं। इस मामले में जदयू प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह पर भी एफआईआर दर्ज किया गया है।
डीएम ने इस दौरान अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा है। चाहे राजनीतिक दल, प्रत्याशी, कोई अधिकारी या फिर अन्य हितधारक सभी आचार संहिता के दायरे रहें और इसका अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी तरह के उल्लंघन की स्थिति में सख्त कार्रवाई होगी।
छह नवंबर को मतदान
डीएम ने कहा कि विधि-व्यवस्था को अपने हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने सबके लिए आचार-व्यवहार और मानक तय किया है। स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी और सहभागितापूर्ण माहौल में मतदान कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। छह नवंबर को निर्धारित मतदान को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पूरा कराने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं, जो भी असामाजिक तत्व व्यवधान डालने की कोशिश करेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
विधि-व्यवस्था के मामले में समझौता नहीं
डीएम ने बाढ़ एवं मोकामा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि सभी पदाधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। विधि-व्यवस्था के मामले में समझौता नहीं होगा। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बिना अनुमति चल रहीं गाड़ियों को तत्काल जब्त करें। सभी प्रत्याशियों के वाहनों की लगातार चेकिंग करें। आपराधिक तत्वों के खिलाफ अधिक संख्या में सीसीए का प्रस्ताव भेजें। अवैध हथियार एवं शस्त्रों की बरामदगी में तेजी लाई जाए।
प्रत्याशियों के खर्च पर सख्ती से नजर रखने का निर्देश
डीएम ने उम्मीदवारों के चुनाव संबंधी खर्च पर पैनी नजर रखने की हिदायत अफसरों को दी है। उन्होंने अफसरों को उड़न दस्ता, स्टैटिक सर्विलांस टीम, वीडियो सर्विलांस टीम एवं वीडियो व्यूइंग टीम के माध्यम से लगातार इसपर नजर रखने का टास्क सौंपा। साथ कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटें तथा त्वरित गति से कानूनी कार्रवाई करें। कानून तोड़ने वालों पर नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।




साइन इन