Due to anant sigh image of our leader can damage said jdu spokes person Neeraj kumar अनंत सिंह के आने से पार्टी नेता की छवि धूमिल हो सकती है.., JDU में छोटे सरकार पर मतभेद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अनंत सिंह के आने से पार्टी नेता की छवि धूमिल हो सकती है.., JDU में छोटे सरकार पर मतभेद

अनंत सिंह ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से उनके घर पर जाकर मुलाकात भी की थी। पटना में अशोक चौधरी के आवास पर उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी हुई थी। चर्चा है कि अनंत सिंह मोकामा से इस बार जदयू के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकते हैं।

Sun, 7 Sep 2025 06:55 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अनंत सिंह के आने से पार्टी नेता की छवि धूमिल हो सकती है.., JDU में छोटे सरकार पर मतभेद

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार चुनाव को लेकर हलचल तेज है। इस बीच इस बात की चर्चा काफी तेज है कि बाहुबली अनंत सिंह जल्द ही जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो सकते हैं। अनंत सिंह के जदयू में आने की अटकलों के बीच पार्टी के भीतर मोकामा के पूर्व विधायक को लेकर मतभेद भी उभरने लगे हैं। छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह ने पिछले महीने मोकामा में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ रोड शो भी किया था।

इसके बाद अनंत सिंह ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से उनके घर पर जाकर मुलाकात भी की थी। पटना में अशोक चौधरी के आवास पर उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी हुई थी। चर्चा है कि अनंत सिंह मोकामा से इस बार जदयू के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकते हैं। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राष्ट्रीय जनता दल की विधायक हैं। हालांकि, पिछले साल जनवरी के महीने में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान नीलम देवी ने विधानसभा के अंदर जदयू का समर्थन किया था। हालांकि, जदयू के सभी नेता अनंत सिंह को लेकर एकमत नहीं दिख रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में पूजा कर लौट रहे 6 लोगों को गोलियों से भून डाला, एक की मौत

जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने 'इकोनॉमिक टाइम्स' से बातचीत में उनकी संभावित उम्मीदवारी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, ‘यहां तक कि वो (अनंत सिंह) पार्टी के सदस्य भी नहीं हैं। वो चुनाव कैसे लड़ सकते हैं? आपराधिक छवि की वजह से नीतीश सरकार ने खुद कई बार उन्हें जेल भेजा। पार्टी को ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल करने से बचना चाहिए। इससे हमारे पार्टी के नेता की छवि धूमिल हो सकती है। अनंत सिंह की एकमात्र शख्स हैं जिन्होंने यहां तक कहा कि नीतीश कुमार ने चुनाव में टिकट बेचा था, यह बात विपक्ष ने भी नहीं कहा है।’ बता दें कि नीरज कुमार जदयू के एमएलसी भी हैं और कहा जा रहा है कि मोकामा विधानसभा सीट से वो चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में भी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह ने अशोक चौधरी को अपने तबेले में ले जाकर दिखाई भैंसें, चाय पर भी चर्चा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।