Dispute over parking bike near clinic in Begusarai youth shot dead बेगूसराय में क्लीनिक के पास बाइक खड़ी करने पर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेगूसराय में क्लीनिक के पास बाइक खड़ी करने पर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय में डॉक्टर की क्लिनीक के पास बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में अजीत महतो नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के पिता का आरोप है कि पुलिस के सामने फायरिंग हुई थी।

Sat, 19 April 2025 09:40 PMsandeep हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, बेगूसराय
share
बेगूसराय में क्लीनिक के पास बाइक खड़ी करने पर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय के नगर थाना के महमदपुर के समीप डॉ. प्रभाकर ठाकुर की क्लीनिक परिसर में बाइक लगाने के विवाद 24 घंटे बाद बेखौफ बदमाशों ने क्लीनिक परिसर के समीप ही 36 वर्षीय अजीत महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें तीन गोलियां मारी गई। वो अशोकनगर पोखरिया जेलगेट के समीप झोपरपट्टी निवासी शिवन महतो का पुत्र था। हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। उसके बाद मृतक के पिता से घटना की पूरी जानकारी ली। इधर, घटना के विरोध में मृतक के समर्थकों ने एनएच-31 जाम कर दिया। उसके बाद आगजनी कर डॉ. प्रभाकर ठाकुर को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता ने एसडीपीओ को बताया कि 18 अप्रैल को अजीत डॉ. प्रभाकर ठाकुर के क्लीनिक परिसर के पास अपनी बाइक लगाई थी। इसी बाइक लगाने के विवाद में डॉक्टर के कंपाउण्डर के साथ हाथपाई हो गई थी। इसमें काफी विवाद हुआ था। उसके बाद डॉक्टर की सूचना पर नगर थाने की पुलिस पहुंची व मृतक के भाई के भोला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आनन-फानन में पुलिस भोला महतो सीजेएम कोर्ट ले गयी। जज ने भोला की स्थिति को देखते हुए वहीं से जमानत पर छोड़ दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे की गोली मारकर हत्या, सदमा नहीं झेल पाई मां, हार्ट अटैक से हो गई मौत
ये भी पढ़ें:बेगूसराय में कबाड़ कारोबारी की गोली मारकर हत्या, 5 लाख कैश लूटकर भागे बदमाश

कोर्ट से ही छूटने पर शनिवार को भोला, अजीत व उनके पिता शिवन महतो समेत अन्य डॉ. प्रभाकर ठाकुर के क्लीनिक पहुंचे। जहां केस करने को लेकर दोबारा विवाद शुरू हो गया। उसके बाद दोबारा पुलिस को बुलाया गया। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके एक रिश्तेदार को डॉक्टर का गुर्गा पकड़कर क्लीनिक के अंदर ही बंधक बनाये हुए है। इसी बीच दो बाइक पर बदमाश आये व उनके पुत्र को ताबड़तोड़ गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गयी। जिस समय गोलीबारी हुई थी उस समय नगर थाने की पुलिस क्लीनिक परिसर के समीप मौजूद थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में शूटर शाहनवाज की गोली मारकर हत्या, नीलेश मुखिया मर्डर में था शामिल

मृतक के पिता का यह भी आरोप है कि पुलिस डॉक्टर को बचाने के लिए गरीबों को कुचल रही है। वहीं डॉ. प्रभाकर ठाकुर ने अपने ऊपर लगाये आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनके क्लीनिक में मारपीट की घटना हुई थी। इसमें नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। शनिवार को क्या घटना घटी है उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं है। सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल को डॉ. प्रभाकर ठाकुर के क्लीनिक में मारपीट की घटना हुई थी। इसमें प्राथमिकी दर्ज करायी थी। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। शिवन महतो के द्वारा बताया गया कि उनके बेटे अजीत कुमार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उनके शरीर पर तीन गोलियों निशान हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।