बिना CM फेस लड़ेगा महागठबंधन; दीपांकर भट्टाचार्य बोले- शायद घोषणा नहीं होगी, बनेंगे तेजस्वी यादव ही
सीपीआई-माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि महागठबंधन CM का चेहरा सामने रखे बिना ही चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने कहा कि घोषणा भले ना हो, लेकिन सरकार बनी तो तेजस्वी यादव ही सीएम बनेंगे, यह स्पष्ट बात है।
बिहार में इंडिया अलायंस में शामिल विपक्षी दलों के महागठबंधन की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- मार्क्सवादी लेनिनवादी (CPI-ML) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में अलायंस मुख्यमंत्री का चेहरा बताए बिना ही चुनाव लड़ सकता है। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि भले सीएम कैंडिडेट की घोषणा ना हो, लेकिन यह स्पष्ट है कि सरकार बनी तो सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे। विपक्ष की दूसरे नंबर की पार्टी कांग्रेस इस मसले पर अब तक खुलकर कुछ नहीं कह रही है।
सीपीआई-माले के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने बिहार के चुनाव पर समाचार एजेंसी पीटीआई को इंटरव्यू दिया है। इस बातचीत में उनसे जब महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट पर पूछा गया तो उन्होंने कहा- “हो सकता है कि इस बात की औपचारिक घोषणा ना हो लेकिन आरजेडी इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है। इसलिए नेता विपक्ष (तेजस्वी यादव) निश्चित रूप से सीएम का चेहरा हैं। इसको लेकर कोई अस्पष्टता नहीं है।”
बिहार का सीएम जनता तय करेगी; तेजस्वी यादव के चेहरे पर कांग्रेस ने मंशा जता दी
दीपांकर भट्टाचार्य ने चुनाव से पहले सीएम का फेस ना बताने को लेकर महागठबंधन के माहौल का इशारा करते हुए कहा- “इस बात की औपचारिक घोषणा नहीं करने का एकमात्र कारण यह है कि शायद लोग सोचते हैं कि कोई काम उचित समय पर करना चाहिए। जब हमें बहुमत मिल जाएगा तब हम ये काम कर लेंगे।”
महागठबंधन में सीएम फेस पर नहीं है कन्फ्यूजन, तेजस्वी यादव बोले- समय पर होगा नाम का ऐलान
महागठबंधन की एक पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता मुकेश सहनी द्वारा खुद को उप-मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित करने के मद्देनजर जब उनसे महागठबंधन की सरकार में डिप्टी सीएम की संभावनाओं पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इन बातों को तब देखा जाएगा जब चुनाव के बाद हमारे सामने स्थिति पूरी तरफ साफ होगी।




साइन इन