dial 112 woman constable committed suicide in samastipur district bihar डायल 112 में तैनात महिला सिपाही ने थाने के बाथरूम में क्यों की आत्महत्या, 2 महीने में दूसरा सुसाइड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

डायल 112 में तैनात महिला सिपाही ने थाने के बाथरूम में क्यों की आत्महत्या, 2 महीने में दूसरा सुसाइड

दूसरी महिला सिपाही नहाने के लिए जब बाथरूम में गयी, तब फंदे पर लटकती लाश पर उसकी नजर पड़ी। उक्त महिला सिपाही के शोर मचाने पर दूसरे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने फंदे से शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा।

Thu, 14 Nov 2024 06:34 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, समस्तीपुर
share
डायल 112 में तैनात महिला सिपाही ने थाने के बाथरूम में क्यों की आत्महत्या, 2 महीने में दूसरा सुसाइड

बिहार में डायल 112 की एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली है। महिला सिपाही की आत्महत्या की बात सामने आने के बाद सभी लोग दंग हैं। समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाने में महिला सिपाही चांदनी कुमारी ने बुधवार दोपहर खुदकुशी कर ली। थाने के बाथरूम में फंदे से लटकती लाश मिलने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। महिला सिपाही वैशाली जिले के महुआ थाने के मकसूदपुर ताज नीलकंठपुर गांव निवासी सुरेश पंडित की पुत्री थी। वह मुसरीघरारी थाने में एक साल से डायल 112 में लगातार ड्यूटी कर रही थी। चांदनी ने मंगलवार रात से सुबह चार बजे तक अपनी ड्यूटी की थी। बुधवार दोपहर बाथरूम में उसकी लाश मिली।

दूसरी महिला सिपाही नहाने के लिए जब बाथरूम में गयी, तब फंदे पर लटकती लाश पर उसकी नजर पड़ी। उक्त महिला सिपाही के शोर मचाने पर दूसरे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने फंदे से शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा।

मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि महिला सिपाही ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा गया है। मामले की जांच की जांच रही है। आपको बता दें कि बीते महीने भी पुलिस लाइन में एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।