Devendra Fadnavis called Lalu Yadav open offer to Nitish Kumar as Mungeri Lal dream देवेंद्र फडणवीस ने नीतीश कुमार को लालू यादव के खुले ऑफर को मुंगेरी लाल का सपना बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

देवेंद्र फडणवीस ने नीतीश कुमार को लालू यादव के खुले ऑफर को मुंगेरी लाल का सपना बताया

इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार को शामिल होने का ऑफर देने वाले आरजेडी चीफ लालू यादव के बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होने कहा कि लालू जी कितने ही सपने देखें, वो मुंगेरीलाल के हसीन सपने ही होंगे। दो पूरे नहीं होंगे।

Thu, 2 Jan 2025 05:30 PMsandeep पीटीआई, पटना
share
देवेंद्र फडणवीस ने नीतीश कुमार को लालू यादव के खुले ऑफर को मुंगेरी लाल का सपना बताया

नए साल पर इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार को शामिल होने का ऑफर देकर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने सियासी सरगर्मी तेज कर दी हैं। लालू ने कहा कि उनके दरवाजे नीतीश कुमार के लिए खुले हैं। उनके इस बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होने कहा कि लालू जी कितने ही सपने देखें, वो मुंगेरीलाल के हसीन सपने ही होंगे।

मुंबई में कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मीडिया से मुखातिब हो रहे थे। इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे लालू यादव के बयान पर प्रतिक्रिया जाननी चाही। जिस पर फडणवीस ने कहा कि लालू जी चाहे कितने भी हसीन सपने देख लें, वो मुंगेरी लाल के हसीन सपने ही रहेंगे, वह पूरे नहीं होंगे।

बिहार इसी साल चुनाव होने हैं। ऐसे में अटकलों और बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। हालांकि लालू के ऑफर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद ही खारिज कर चुके हैं। मीडिया के सवाल पर हाथ जोड़ लिए, और कहा कि क्या बोल रहे हैं? छोड़िए ये सब। चर्चा इस बात की भी है, कि क्या नीतीश कुमार पर आरजेडी में रार है। क्योंकि एक तरफ नीतीश कुमार को राजद चीफ लालू यादव इंडिया गठबंधन में वापसी का ऑफर दे रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के साथ जाना अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अरे क्या बोल रहे हैं, छोड़िए... लालू यादव के ऑफर पर सीएम नीतीश का पहला रिएक्शन

नए साल पर भी नीतीश कुमार को बधाई देते हुए तेजस्वी ने कहा था, कि नए साल में नई सरकार बनेगी। नीतीश सरकार की विदाई तय है। वो अब थक चुके है। न वो सदन में कुछ बोलते हैं, न सदन के बाहर बोलते हैं। कुछ लोगों ने उन्हें हाईजैक कर रखा है। वो अब सिर्फ सरकार चेहरा मात्र हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।