Devar bloody game in Bihar cut Bhabhi tongue stabbed her to death nephew also injured in Araria बिहार में देवर का खूनी खेल, भाभी की जीभ काटा, चाकू गोद की हत्या; भतीजा भी जख्मी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में देवर का खूनी खेल, भाभी की जीभ काटा, चाकू गोद की हत्या; भतीजा भी जख्मी

  • लिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। भूमि विवाद में हत्या की वारदात से सनसनी फैल गयी है।

Fri, 28 March 2025 10:36 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, अररिया
share
बिहार में देवर का खूनी खेल, भाभी की जीभ काटा, चाकू गोद की हत्या; भतीजा भी जख्मी

बड़ी खबर बिहार के अररिया से आई है जहां एक देवर जमीन के विवाद में खूली खेल खेला। उसने अपनी भाभी की न सिर्फ जीभ काट लिया बल्कि चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं बहशी ने अपने भाई के बेटे को भी हमला कर जख्मी कर दिया। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के गीतवास वार्ड 11 की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक फॉरेंसिक जांच की टीम मौके पर पहुंच गई है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। भूमि विवाद में हत्या की वारदात से सनसनी फैल गयी है। मृतका की पहचान 60 वर्षीया शशिकला देवी पति गिरजानंद मंडल के रूप में की गयी है। हाथापाई में मृतक महिला शशिकला देवी का पुत्र रवि शंकर मंडल घायल हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 लाख की सुपारी देकर जीजा को चलती ट्रेन में मरवाया, बहन के कहने पर किया था कांड

घटना की जानकारी के बाद रानीगंज पुलिस शव को कब्जा में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है।वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है।घटना के संबंध में मृतक महिला शशिकला देवी के पुत्र रवि शंकर ने बताया कि उनके पिता तीन भाई हैं। बसोवास की जमीन को लेकर उनके दो चाचा चंदेश्वर मंडल और सिंघेश्वर मंडल से काफी दिनों से विवाद चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चलती ट्रेन में मासूम बच्चे की मौत, मां ने गोद में शव रख 158 किलोमीटर का सफर किया

गुरुवार की शाम उनके चाचा चंदेश्वर मंडल शराब के नशे में धुत होकर उनके घर पर आया और उनकी पत्नी के साथ गाली गलौज करने लगा। जब उनकी मां शशिकला देवी मना करने गई तो उन्हें जमीन पर गिरा दिया और उनका पहले जीभ काट इसके बाद गर्दन पर चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दम है तो मेरे सीने पर गोली ठोको…छात्र संघ चुनाव में वायरल हो गई यह लड़की

बताया कि इसके बाद वे अपनी मां को लेकर रेफरल अस्पताल रानीगंज के गये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्ज में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया।इधर इस मामले में एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर गीतवास में एक महिला की पहले जीभ काट दी गई इसके बाद चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजमहल के तीन मजदूरों के में बंधक बनाने का

इस मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम साक्ष्य इकट्ठा कर रही है।हत्या मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।