Dense fog in bihar and no changes in temperature for next four days weather report Bihar Weather: बिहार में चार दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी, तापमान नहीं बदलेगा; कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में चार दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी, तापमान नहीं बदलेगा; कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक राज्य के मौसम में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं हैं। इसी कारण सुबह में कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी।

Wed, 14 Jan 2026 07:20 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में चार दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी, तापमान नहीं बदलेगा; कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में तीन-चार दिनों तक मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाने की चेतावनी है। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। बुधवार को उत्तर बिहार के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में गिरावट आई। राज्य का न्यूनतम तापमान 5.9 से 11.4 और अधिकतम तापमान 21.1 से 25.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

प्रदेश का सबसे कम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस भागलपुर के सबौर और सबसे अधिक तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम दृश्यता 400 मीटर पूर्णिया में रिकॉर्ड की गई। मंगलवार को एक बार फिर से पछुआ हवा चलने के कारण प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई और लोगों को दिन में भी ठंड का अहसास हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम आवास योजना: केंद्र ने रोका पैसा, बिहार में नौ लाख घरों का निर्माण अटका

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक राज्य के मौसम में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं हैं। इसी कारण सुबह में कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी।

पटना में सुबह रहेगा कोहरा तो दिन में निकलेगी धूप

पटना में बुधवार को सुबह के समय हल्के स्तर का कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। राजधानी के न्यूनतम तापमान में मंगलवार को 0.2 डिग्री की वृद्धि और अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई। नतम तापमान 10.9 और अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब्त गाड़ी को नीलाम कर दिया, बिहार में DSP, थानाध्यक्ष और उत्पाद अधीक्षक पर केस

पूर्णिया में कैसा रहेगा मौसम

पूर्णिया में मंगलवार सुबह सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 400 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि, पौ फटने के साथ धूप निकल गयी। दोपहर होते ही धूप की गर्मी से लोगों की बांछें खिल उठी। सर्दी से पिछले दो सप्ताह से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। लोग घरों से बाहर निकल आये। कोई दरवाजा पर कोई छत पर तो कुछ बच्चे मैदान पहुंच गये। मंगलवार को सुबह घना कुहासा छाया रहा लेकिन सुबह होने केसाथ धूप खिलने से कुहासा छंट गया।

हलांकि आज पहले दिन बच्चों की मौजूदगी कुछ कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों में मध्यम से घना स्तर का कोहरा छाए होने की संभावना जतायी है। अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान मे कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।