dead body of boy dig out from graveyard in bhagalpur कब्रिस्तान से बच्चे का शव निकाल किसने की छेड़छाड़, दूर पड़ा था खून से लथपथ मुंड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कब्रिस्तान से बच्चे का शव निकाल किसने की छेड़छाड़, दूर पड़ा था खून से लथपथ मुंड

  • सुबह किसी ने उसके कब्र को खोदा हुआ देखा। जानकारी होने पर कब्रिस्तान में काफी लोग जमा हो गए। कब्र में शव नहीं था। दूर में शव का केवल मुंड मिला जो खून से लथपथ था।

Thu, 27 Feb 2025 07:20 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, सन्हौला, भागलपुर
share
कब्रिस्तान से बच्चे का शव निकाल किसने की छेड़छाड़, दूर पड़ा था खून से लथपथ मुंड

बिहार के भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के असरफनगर कब्रिस्तान से बच्चे के शव निकाल कर छेड़छाड़ की घटना को एक बार फिर अंजाम दिया गया है। लगातार हो रही नरमुंडों की चोरी और कब्र में शव के साथ छेड़छाड़ की घटना से लोगों में दहशत हो गया है। कुछ दिन पूर्व दफनाए गए एक बच्चे के शव को मंगलवार की रात कब्र से निकाल कर असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ ग्रामीणों को यह भी आशंका है कि किसी जानवर द्वारा भी ऐसा किया जा सकता है।

उप सरपंच प्रतिनिधि मो. गुलाब सहित ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रमजनी मंसूरी के पुत्र का शव दो-तीन दिन पूर्व दफनाया था। सुबह किसी ने उसके कब्र को खोदा हुआ देखा। जानकारी होने पर कब्रिस्तान में काफी लोग जमा हो गए। कब्र में शव नहीं था। दूर में शव का केवल मुंड मिला जो खून से लथपथ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैबिनेट विस्तार के बाद ऐक्शन में BJP, 4 मार्च को दिलीप जायसवाल की ताजपोशी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीजा ने साली का गला रेत सड़क पर फेंका, शरीर पर कई जगह वार

इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। कहलगांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवानंद सिंह असरफनगर कब्रिस्तान पहुंच ग्रामीणों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और इसकी पड़ताल की जा रही है। बताते चलें कि पूर्व में हुई घटना में दो लोगों की गिरफ्तारी के बावजूद घटना थम नहीं रही। अब तक आधा दर्जन से अधिक कब्र को क्षतिग्रस्त किया जा चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकुंभ से लौटा श्रद्धालुओं का रेला, 3 दिन अलर्ट; यहां से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।