तारडीह:योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा
भाजपा सांगठनिक जिला दरभंगा पूर्वी की बैठक कठरा में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के विषय पर चर्चा हुई। भाजपा बिहार में लगातार मजबूत हो रही है।

बेचन राम,तारडीह। भाजपा सांगठनिक जिला दरभंगा पूर्वी जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को कठरा स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा देवी के आवास पर हुई। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के विस्तार, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष श्री पासवान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं को जोड़कर रखना और उन्हें संगठन की मुख्य धारा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में बिहार भाजपा लगातार मजबूत हो रही है।
उन्होंने प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह में जिला कमेटी की बैठक करने को कहा। जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है। मौके पर भाजपा जिला मंत्री प्रदीप प्रधान, शीला पासवान, रिंकू देवी, इंद्रेश झा, राहुल कर्ण आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन