Crazy husband was roaming around with his wife severed head brutally murdered on suspicion of illicit relationship पत्नी का कटा सिर लेकर घूम रहा था सनकी पति, अवैध संबध के शक में निर्मम हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पत्नी का कटा सिर लेकर घूम रहा था सनकी पति, अवैध संबध के शक में निर्मम हत्या

मधेपुरा में घटी एक घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। जब एक शख्स ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। और उसे बैग में रखकर थाने जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। और बताया कि अवैध संबंध के शक में उनके पत्नी की हत्या की है।

Mon, 16 Sep 2024 07:06 PMsandeep हिन्दुस्तान, मधेपुरा, आदित्यनाथ झा, एचटी
share
पत्नी का कटा सिर लेकर घूम रहा था सनकी पति, अवैध संबध के शक में निर्मम हत्या

बिहार के मधेपुरा में खौफनाक घटना सामने आई है। जब एक शख्स ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। और उसे बैग में रखकर थाने जा रहा था। बैग से बहता हुआ खून देखकर पुलिस ने उसे रोक लिया। और जब बैग की तलाशी ली। तो उसमें एक सिर मिला। जानकारी के मुताबिक अवैध संबंध के शक में आरोपी ने पत्नी की निर्मम हत्या की थी। और सिर धड़ से अलग कर दिया था। घटना श्रीनगर थाने के पोखरिया गांव की है।

जब पुलिस ने आरोपी शख्स को रोका, तो वो इस बात पर अड़ा रहा कि वो पुलिस थाने में पूरी घटना का खुलासा करेगा। थाने में उसने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी का सिर काट दिया है और सिर के साथ पुलिस स्टेशन जा रहा था। व्यक्ति की पहचान पोखरिया गांव निवासी अर्जुन शर्मा के रूप में की गई है और जिस महिला की कथित तौर पर गर्दन काटी गई थी, उसका नाम पूजा देवी था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खैनी नहीं देने पर पहले बेटे को पीटा, फिर पिता की हत्या; सोते वक्त मारी गोली

मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, अपराध करने में इस्तेमाल हथियार को जब्त कर लिया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी अर्जुन शर्मा की शादी करीब 25 साल पहले पूजा देवी से हुई थी और उनके तीन बेटे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी की वफादारी पर शक था। और वो अक्सर उससे झगड़ा करता था। आख़िरकार उसने उसे सबक सिखाने का फैसला किया और उसका सिर काट दिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।