constable shot himself after talk with wife in purnia बिहार के पूर्णिया जिले में हवलदार ने सर्विस रिवॉल्वर से क्यों ली खुद की जान, सनसनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के पूर्णिया जिले में हवलदार ने सर्विस रिवॉल्वर से क्यों ली खुद की जान, सनसनी

कुछ समय पहले तक उनकी पत्नी भी साथ ही रह रही थीं, लेकिन अस्वस्थता के कारण वे इलाज के लिए घर गई हुई थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह आठ बजे उनकी पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी और उस समय तक सब सामान्य था। घटनास्थल से उनकी सर्विस राइफल भी बरामद की गई है।

Thu, 5 Feb 2026 10:09 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, अमौर, पूर्णिया
share
बिहार के पूर्णिया जिले में हवलदार ने सर्विस रिवॉल्वर से क्यों ली खुद की जान, सनसनी

बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर थाना में कार्यरत हवलदार आलमनाथ भूइयां (55 वर्ष) ने बुधवार की सुबह अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली उनके गले के आरपार हो गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वे झारखंड के चाईबासा के रहने वाले थे। उनका शव उनके कमरे से बरामद होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई, जब पुलिस कैंटीन का कर्मचारी रोज की तरह नाश्ता लेकर उनके कमरे में पहुंचा। कैंटीन कर्मी ने उनके कमरे का दरवाजा खुला पाया। अंदर जाने पर देखा कि हवलदार जमीन पर गिरे हुए थे। इसके बाद शोर मचाने पर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलते ही अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और वरीय अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद बायसी एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडे, रौटा थानाध्यक्ष केके सौरभ तथा अन्य थाना क्षेत्रों के अधिकारी भी पहुंचे। मृतक हवलदार के गले में गोली के आरपार होने के निशान हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमरे को सील कर दिया गया और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस के अनुसार हवलदार आलमनाथ भूइयां की पोस्टिंग करीब पांच माह पूर्व अमौर थाना में हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में चौथे चरण में 44,000 शिक्षकों की नियुक्ति, अगले महीने विज्ञापन

कुछ समय पहले तक उनकी पत्नी भी साथ ही रह रही थीं, लेकिन अस्वस्थता के कारण वे इलाज के लिए घर गई हुई थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह आठ बजे उनकी पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी और उस समय तक सब सामान्य था। घटनास्थल से उनकी सर्विस राइफल भी बरामद की गई है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है, जो झारखंड से पूर्णिया के लिए रवाना हो चुके हैं।

एसडीपो जितेन्द्र कुमार पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है क्योंकि मृतक हवलदार के गले में गोली के आरपार होने के निशान हैं। वहीं हवलदार की कार्बाइन और खोखा भी बरामद हुआ है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी ने वारदात को अंजाम दिया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।