congress president mallikarjun kahrge bihar buxar visit befor assembly election बिहार दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बक्सर में जय बापू-जय भीम-जय संविधान कार्यक्रम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बक्सर में जय बापू-जय भीम-जय संविधान कार्यक्रम

  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विशेष विमान से 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से 11.45 बजे बक्सर रवाना होंगे। बक्सर में सभा को संबोधित करने के बाद वे 2.10 बजे तक पटना एयरपोर्ट आ जाएंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Sun, 20 April 2025 07:53 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, बक्सर
share
बिहार दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बक्सर में जय बापू-जय भीम-जय संविधान कार्यक्रम

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को बक्सर के दलसागर मैदान में आयोजित जय बापू-जय भीम-जय संविधान कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पहले बक्सर के बाद पटना में एक कार्यक्रम में उनके शामिल होने की बात कही गई थी। लेकिन पटना में उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का सिर्फ बक्सर में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। हालांकि, पटना के लिए कोई अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया था।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को विशेष विमान से 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से 11.45 बजे बक्सर रवाना होंगे। बक्सर में सभा को संबोधित करने के बाद वे 2.10 बजे तक पटना एयरपोर्ट आ जाएंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिव भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव बक्सर पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में पुलिस लाइन के अंदर फायरिंग, एक सिपाही को गोलियों से भून डाला
ये भी पढ़ें:अब 15 हजार की आबादी पर एक उप डाकघर, पोस्ट ऑफिस से लोगों को जोड़ने का प्लान

जिला इकाई द्वारा दानी कुटिया के पास उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पार्टी के जिला कार्यालय तैयारी समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रदेश से नियुक्त पर्यवेक्षक जमालपुर के विधायक अजय कुमार सिंह एवं मनजीत आनंद, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम भी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने की। जिलाध्यक्ष ने पार्टी नेताओं को कार्यक्रम की तैयारी से संबंधित जानकारी दी।

साथ ही कामयाबी का भरोसा दिया। संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ प्रमोद कुमार ओझा ने किया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्थानीय कांग्रेसियों के साथ दलसागर खेल मैदान का मुआयना किया। साथ ही चुरामनपुर में बने हेलीपैड को भी देखा। स्थानीय नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कामेश्वर पांडेय, डॉ उमाशंकर पांडेय, निर्मला देवी, पुष्पा वर्मा, कुमकुम देवी, अभय मिश्रा, महिमा शंकर उपाध्याय, रामप्रसन्न द्विवेदी, जयराम राम, सुरेश जायसवाल, संजय दुबे, संजय पांडेय, पंकज उपाध्याय, लक्ष्मण उपाध्याय, शिवाकांत मिश्रा, अजय कुमार यादव, ईशान त्रिवेदी, दीपक पांडेय, अभिषेक कुमार, राहुल चौबे, वीरेंद्र राम, राजारमण पांडेय, अजय ओझा, राजू रंजन वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में राइस मिल के पास से कहां लापता हो गए कारोबारी, अब तक नहीं मिला सुराग
ये भी पढ़ें:लड़की के लिए बैट से मार कर 17 साल के छात्र की हत्या, पटना से 7 नाबालिग पकड़ाए
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट के पास लेजर लाइट जलाने पर रोक, डीजे के लिए भी लेनी होनी अनुमति
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।