Congress flag campaign in every house begins Rahul Gandhi visits Bihar for the third time in the election year हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान का आगाज, चुनावी साल में तीसरी बार राहुल गांधी का बिहार दौरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान का आगाज, चुनावी साल में तीसरी बार राहुल गांधी का बिहार दौरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गाड़ियों पर भी पार्टी के नए झंडे लगाए गए। वहीं 7 अप्रैल को एक बार फिर राहुल गांधी बिहार दौरे पर आ रहे हैं।

Sat, 29 March 2025 10:30 PMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान का आगाज, चुनावी साल में तीसरी बार राहुल गांधी का बिहार दौरा

बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम की शनिवार को शुरुआत की। प्रदेश मुख्यालय सदाकत में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गाड़ियों पर भी पार्टी के नए झंडे लगाए गए। इस मौके पर प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को शहरों और गांवों में घर-घर पहुंचाएंगे। इस कार्यक्रम के तहत प्रखंड से लेकर पंचायत और जिलों में सभी कांग्रेसजन अपने घरों, दफ्तरों और गाड़ियों में कांग्रेस का झंडा लगाएंगे।

कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सभी कांग्रेस समर्थकों के घरों तक पार्टी का झंडा लगाने का काम करेंगे, ताकि पूरे बिहार में कांग्रेस की विचारधारा और पूर्वजों की ऐतिहासिक विरासत पहुंच सके। इसके पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपने घर और गाड़ी पर भी कांग्रेस का नया झंडा लगाया। मौके पर प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, मोतीलाल शर्मा, राजकुमार गुप्ता, नागेंद्र विकल, सत्येंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, अजय चौधरी, ज्ञान रंजन आदि मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2025 में तेजस्वी के नेतृत्व पर कांग्रेस में गहरे मतभेद, राजद भी तनी
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव, राबड़ी समेत पूरा लालू परिवार कोलकाता रवाना, जानिए क्या है आयोजन

वहीं इस बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरने 7 अप्रैल को एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। इस साल बिहार में राहुल गांधी का यह तीसरा दौरा होगा। राहुल गांधी महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह की याद में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि हर घर कांग्रेस का झंडा लगाने का लक्ष्य है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।