Congress and RJD mismatched alliance both are like frogs on the scale Dilip Jaiswal took a jibe कांग्रेस और आरजेडी का बेमेल गठबंधन, तराजू पर दोनों मेंढक की तरह हैं; दिलीप जायसवाल ने ली चुटकी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कांग्रेस और आरजेडी का बेमेल गठबंधन, तराजू पर दोनों मेंढक की तरह हैं; दिलीप जायसवाल ने ली चुटकी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और तेजस्वी यादव की मुलाकात पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस और आरजेडी का बेमेल गठबंधन है। ये लोग एक दूसरे के कद को घटाने का एजेंडा चलाते रहते हैं।

Tue, 15 April 2025 04:23 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
कांग्रेस और आरजेडी का बेमेल गठबंधन, तराजू पर दोनों मेंढक की तरह हैं; दिलीप जायसवाल ने ली चुटकी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में बैठक की। इस दौरान लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। जिसमें सीट बंटवारे समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस और आरजेडी की इस बैठक पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने चुटकी ली है। उन्होने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी का बेमेल गठबंधन है। ये लोग एक दूसरे के कद को घटाने का एजेंडा चलाते रहते हैं।

दिलीप जायसवाल ने कहा इन लोगों का बेमेल गठबंधन है। दोनों तराजू पर मेंढक की तरह हैं। एक इधर से उछल के जाएगा, एक उधर से उछल कर चला जाएगा। दोनों का एजेंडा एक दूसरे का कद कम करना है। वहीं एनडीए के सहयोगी केंद्रीय मंत्री और हम के संरक्षक जीतनराम मांझी की नाराजगी के सवाल पर उन्होने कहा कि जीतनराम मांझी हम लोगों से भी ज्यादा कुछ हैं। आज ही उनसे मिले हैं, उनकी खुशहाली की सीमा नहीं है। आपको बता दें मांझी ने बीस सूत्री अध्यक्ष में पार्टी को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होने 35 से 40 सीटों की डिमांड की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल और तेजस्वी का हाथ थामेंगे पारस? एनडीए छोड़ने के बाद RLJP का प्लान क्या है
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में आप सीएम फेस होंगे? राहुल गांधी से मिल कर निकले तेजस्वी क्या बोले
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में नीतीश vs तेजस्वी तय नहीं, एनडीए और महागठबंधन में कहां फंसा पेच

वहीं पशुपति पारस के एनडीए से नाता तोड़ने के घोषणा के सवाल पर जायसवाल ने कहा कि हमारा गठबंधन लोजपा के साथ है। उनके पारिवारिक विवाद से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। दरअसल सोमवार को रालोजपा के अध्यक्ष पशुपति पारस ने कहा था कि आज से एनडीए के साथ हमारे सभी रिश्ते-नाते खत्म हो गए हैं। जो हमें सम्मान देगा हम उसी गठबंधन में जाएंगे। आपको बता दें 17 अप्रैल को होने वाली महागठबंधन की बैठक में पशुपति पारस के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। जिसमें महागठबंधन के सभी घटक दल शामिल होंगे। जिसमें सीट बंटवारे पर चर्चा हो सकती है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।