cold and fog in morning and evening Sunlight in Afternoon temperature bihar weather report Bihar Weather: सुबह और शाम में कनकनी, दोपहर में निकलेगी धूप; बिहार में 4 दिन कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: सुबह और शाम में कनकनी, दोपहर में निकलेगी धूप; बिहार में 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: पटना में मंगलवार को सुबह के समय हल्के स्तर का कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप निकालने के आसार हैं। इससे लोगों को ठंड से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। न्यूनतम पारा 10 डिग्री के आसपास रहने के कारण लोगों को सुबह-शाम कनकनी का एहसास होगा।

Tue, 13 Jan 2026 09:09 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: सुबह और शाम में कनकनी, दोपहर में निकलेगी धूप; बिहार में 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में सुबह और शाम के समय लोगों को कनकनी का एहसास होगा। दिन में धूप के कारण ठंड से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। राज्य का अधिकतम तापमान 20.6 से 27.0 और न्यूनतम 4.6 से 11.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सूबे में अगले चार दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव होने से आसार नहीं है।

सोमवार को सुबह के समय राज्य के ज्यादातर शहरों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा है। वहीं पूर्णिया और सुपौल में बहुत घना कोहरा छाया रहा। इस कारण सुपौल की दृश्यता 10 मीटर रिकॉर्ड हुई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 27 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में और सबसे कम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस समस्तीपुर के पूसा में दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार-झारखंड के बीच 26 साल पुराना विवाद सुलझा, सोन नदी का पानी किसे कितना मिलेगा

पटना में हल्के स्तर के कोहरा छाने के आसार

पटना में मंगलवार को सुबह के समय हल्के स्तर का कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप निकालने के आसार हैं। इससे लोगों को ठंड से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। न्यूनतम पारा 10 डिग्री के आसपास रहने के कारण लोगों को सुबह-शाम कनकनी का एहसास होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साइबर अपराध पर नकेल कसने का प्लान, सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम का अफसरों संग मंथन

जेट स्ट्रीम ने पकड़ा जोर

मुजफ्फरपुर में लगातार चौथे दिन धूप निकलने से अधिकतम तापमान 25 दिन बाद फिर सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। धूप की तपिश से गलन वाली ठंड में कमी आई। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव के क्षेत्र में कमी आई है। इस कारण जेट स्ट्रीम के जोर कमजोर पड़ने से तापमान में सुधार आ रहा है। अगले तीन से चार दिन में अधिकतम तापमान में तेजी से सुधार होगा। जबकि न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह के अंत तक मौसम पूरी तरह से बेहतर होने के आसार बन रहे हैं।

भागलपुर में कैसा मौसम

बीते 15 दिनों से कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों के लिए सोमवार की सुबह धूप निकलने से काफी राहत मिली। लोगों ने अपनी छत पर बैठकर धूप का सेवन किया। सोमवार को तड़के सुबह का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दोपहर में अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह में हल्की धुंध के कारण हवा में नमी या सापेक्ष आर्द्रता 94 प्रतिशत रहा। पछिया हवा की गति 5.2 किमी प्रतिघंटा रही। बीएयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 14 जनवरी तक जिले में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। लगातार पछुआ हवा और कम तापमान के कारण ठंड जारी रहेगी। इधर, ठंड से राहत के बीच सोमवार को हवा की गुणवत्ता खराब रही। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स दोपहर 12 बजे 350 से अधिक रहा।

पूर्णिया में अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

सोमवार को धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान बढ़कर 23 डिग्री को पार कर गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान अभी यथावत है। अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है। सुबह धुंध रहेगी लेकिन इसके बाद धूप निकलेगी। धूप सेंक कर लोगों ने आनंद लिया।

ठंड से अभी राहत, पांच दिन बाद फिर से बिगड़ सकता है मौसम

सोमवार को धूप में गर्मी रही। धूप में ठंड का अहसास नहीं हुआ। हालांकि पछुआ की गति थोड़ी अधिक रही। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17 या 18 जनवरी से ठंड बढ़ने का अनुमान है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।