cloud in sky and minimum temperature will increase bihar weather today winter cold fog आसमान में रहेंगे बादल और बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, 7 दिन तक कैसा रहेगा बिहार का मौसम; पढ़ें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आसमान में रहेंगे बादल और बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, 7 दिन तक कैसा रहेगा बिहार का मौसम; पढ़ें

पटना में सोमवार को सुबह के समय हल्के स्तर का कोहरा छाया रहेगा। लेकिन, जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाएगा, वैसे आसमान साफ होता जाएगा। रविवार को पटना के न्यूनतम तापमान में 1.2 और अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

Mon, 8 Dec 2025 07:55 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
आसमान में रहेंगे बादल और बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, 7 दिन तक कैसा रहेगा बिहार का मौसम; पढ़ें

Bihar Weather: बिहार के ज्यादातर शहरों में सोमवार को बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। इस कारण ठंड से आंशिक तौर पर राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं अगले सात दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान राज्य में एक-दो स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ चली। शनिवार के मुकाबले पछुआ की रफ्तार में तीन से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की कमी आई। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य का सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस शेखपुरा और सबसे अधिक तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया।

प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8.4 से 15.8 और अधिकतम तापमान 20.7 से 26.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इस दौरान पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता 450 मीटर दर्ज किया गया।

पटना का न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री गिरा

पटना में सोमवार को सुबह के समय हल्के स्तर का कोहरा छाया रहेगा। लेकिन, जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाएगा, वैसे आसमान साफ होता जाएगा। रविवार को पटना के न्यूनतम तापमान में 1.2 और अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि पछुआ की रफ्तार कम होने से लोगों को ठंड से आंशिक तौर पर राहत मिली।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।