chirga paswan chhath puja surya arghya said chhathi maiya bless Chhath Puja: भगवान सूर्य को अर्घ्य के बाद चिराग पासवान ने छठी मैया से क्या मांगा, केंद्रीय मंत्री ने खुद बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Chhath Puja: भगवान सूर्य को अर्घ्य के बाद चिराग पासवान ने छठी मैया से क्या मांगा, केंद्रीय मंत्री ने खुद बताया

Chhath Puja: मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ ही छठ महापर्व का समापन हुआ है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। सूर्य की उपासना के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में यह भी बताया कि उन्होंने छठी मैया से क्या कुछ मांगा है।

Tue, 28 Oct 2025 08:37 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Chhath Puja: भगवान सूर्य को अर्घ्य के बाद चिराग पासवान ने छठी मैया से क्या मांगा, केंद्रीय मंत्री ने खुद बताया

Chhath Puja: बिहार समेत पूरे देश में छठ पूजा की धूम रही। आस्था के इस महापर्व में श्रद्धालु सराबोर नजर आए। बिहार में चुनावी हलचल के बीच कई राजनीतिक हस्तियों ने भी छठ पूजा में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित अधिकतर राजनेता सोमवार को अपने-अपने घरों में रहकर परिवार के साथ राज्य के इस लोकप्रिय त्योहार श्रद्धा पूर्वक मनाते नजर आए।

मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ ही छठ महापर्व का समापन हुआ है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। सूर्य की उपासना के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में यह भी बताया कि उन्होंने छठी मैया से क्या कुछ मांगा है।

मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा, 'छठ पूजा 2025 पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "छठी मैया ने बिना मांगे इतना कुछ दिया है लेकिन हां मैं ये मानता हूं जिस विकसित बिहार की हम कल्पना करते हैं और उस विकसित परिवार तथा उस विकसित बिहार में हर परिवार में खुशियां और समृद्धि आए। यही कामना की है कि छठी मैया का ये आर्शीवाद बिहार और देश के हर व्यक्ति और परिवार को मिले।

छठ पर्व के साथ लोकतंत्र का महापर्व भी चल रहा है ऐसे में आज जब हम लोग छठ का उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस पर्व को पूर्ण किया। एक महापर्व समाप्ति की ओर है तो दूसरी ओर लोकतंत्र का दूसरा महापर्व वो अपनी चरम सीमा पर अपने पूर्णरूप में आएगा। आज से हम लोग प्रचंड प्रचार की शुरुआत करेंगे और जो भी परिणाम आएंगे हम जानते हैं हमारे पक्ष में आएंगे लेकिन वो परिणाम बिहार और बिहारवासियों के लिए सुखद होंगे।'

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।