Chirag Paswan will leave the MP post and contest for MLA what did brother in law Arun Bharti say सांसदी छोड़ विधायकी लड़ेंगे चिराग पासवान, क्या बोले जीजा अरुण भारती?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सांसदी छोड़ विधायकी लड़ेंगे चिराग पासवान, क्या बोले जीजा अरुण भारती?

चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर उनके जीजा और जमुई से सांसद अरुण भारती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि चिराग इस बार विधान सभा का चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी की आकांक्षा है कि चिराग बिहार में बड़ी जिम्मेदारी संभालें। इसकी चर्चा गठबंधन में भी होगी।

Tue, 22 April 2025 07:58 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सांसदी छोड़ विधायकी लड़ेंगे चिराग पासवान, क्या बोले जीजा अरुण भारती?

लोजपा (आर) के जमुई से सांसद और चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती ने कहा है कि अगर पार्टी आदेश करेगी तो केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान इस बार विधान सभा का चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होन कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की आकांक्षा है कि चिराग बिहार में बड़ी जिम्मेदारी संभालें। अरुण भारती सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होने कहा कि चिराग की बिहार में बड़ी जिम्मेदारी संभालने की बात गठबंधन के बीच भी होगी, इसके बाद ही कोई फैसला होगा।

आपको बता दें इससे पहले रविवार को युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों ने कहा कि युवा लोजपा-रा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्पित है। समिति की बैठक में युवा लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के विजन को जन-जन तक हमलोग पहुंचाएंगे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का निमंत्रण भी दिया है। साथ ही चिराग पासवान से मांग की है कि युवाओं को 15 सीटों पर वह चुनाव लड़ाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग से पारस ने खगड़िया से दिल्ली तक बंटवारा मांगा, संपत्ति विवाद गहराया
ये भी पढ़ें:नीतीश आवास पर अमित शाह की एनडीए नेताओं से क्या बात हुई? चिराग पासवान ने बताया

इससे पहले हाल ही चिराग भी कह चुके हैं कि वह ज्यादा समय तक केंद्र की राजनीति में नहीं रहना चाहते और उनको बिहार बुला रहा है। उनके लिए सांसद बनने से ज्यादा महत्वपूर्ण एक विधायक की भूमिका होगी। ये फैसला आने वाले दिनों में पार्टी को ही लेना है। मेरा राजनीति में आने का कारण ही बिहार और बिहारी रहे हैं। राज्य में रहकर बिहार के लिए ज्यादा काम कर सकूं। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की सोच को धरातल पर उतार सकूं। आपको बता दें चिराग पासवान हाजीपुर से सांसद हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।