Chirag Paswan LJPR demands special industrial package for Bihar from Modi in budget चिराग पासवान की लोजपा-आर ने बजट में मोदी से मांगा बिहार के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चिराग पासवान की लोजपा-आर ने बजट में मोदी से मांगा बिहार के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज

चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आर ने नरेंद्र मोदी सरकार से केंद्रीय बजट 2025 में बिहार के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग की है। गुरुवार को हुई सर्वदलीय बैठक में पार्टी की ओर से यह मांग उठाई गई।

Thu, 30 Jan 2025 07:52 PMभाषा नई दिल्ली
share
चिराग पासवान की लोजपा-आर ने बजट में मोदी से मांगा बिहार के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आर) ने नरेंद्र मोदी सरकार के बजट 2025 में बिहार के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग की है। केंद्रीय बजट से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक नई दिल्ली में गुरुवार को हुई। इसमें लोजपा-आर के सांसद अरुण भारती ने बिहार में उद्योग-धंधों को गति देने के लिए एक विशेष पैकेज केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने की मांग उठाई।

लोजपा-आर सांसद एवं चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती ने सर्वदलीय बैठक में पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने बिहार में प्रति व्यक्ति आय के राष्ट्रीय औसत के मुकाबले बहुत कम होने पर चिंता जताई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता मांगी गई है। इसके अलावा लोजपा-आर ने चयन के लिए फिट नहीं होने के कारण आरक्षित श्रेणी की नौकरियों में वैकेंसी बढ़ाने के मुद्दे को भी उठाया। सांसद ने कहा कि सरकार को समयबद्ध तरीके से रिक्तियों को भरने के लिए एक कानून लाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BPSC अभ्यर्थियों के सपोर्ट में चिराग पासवान, बोले- दोबारा हो एग्जाम,आयोग पर बरसे

जेडीयू ने वन नेशन वन इलेक्शन पर जेपीसी का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

केंद्र की एनडीए सरकार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अहम सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने वन नेशन वन इलेक्शन यानी एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की। सूत्रों के अनुसार जेडीयू सांसद संजय झा ने कहा कि यह मांग इसलिए उठाई गई है, क्योंकि जेपीसी की अभी तक एक बार ही बैठक हुई है। ऐसे में महत्वपूर्ण विधेयक पर विस्तार से विचार-विमर्श की जरूरत है। ऐसे में समिति का कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।