Chirag Paswan claims RJD Congress alliance will break before Bihar elections real Holi to be celebrated in November चुनाव से पहले आरजेडी-कांग्रेस का गठबंधन टूट जाएगा, असली होली नवंबर में मनेगी : चिराग पासवान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चुनाव से पहले आरजेडी-कांग्रेस का गठबंधन टूट जाएगा, असली होली नवंबर में मनेगी : चिराग पासवान

चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी और कांग्रेस का गठबंधन टूट जाएगा। एनडीए चुनाव में भारी जीत दर्ज करेगा। असली होली नवंबर में चुनाव नतीजों के बाद मनाई जाएगी।

Wed, 12 March 2025 09:19 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
चुनाव से पहले आरजेडी-कांग्रेस का गठबंधन टूट जाएगा, असली होली नवंबर में मनेगी : चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (एलजेपी-आर) के प्रमुख चिराग पासवान ने दावा किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के महागठबंधन बिखर जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस की राह अलग हो सकती है और वे अलग ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। महागठबंधन की हार तय है। असली होली नवंबर में ही मनेगी।

चिराग पासवान ने राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान बुधवार को विपक्षी दल आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं को ऐसा लगता है कि पूरा बिहार उनके ही परिवार का है। ऐसे लोगों को चुनाव में हकीकत से पाला पड़ेगा। बिहार की जनता ने एनडीए को भारी समर्थन के साथ सरकार बनाने का फिर से अवसर देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग पासवान को पसंद आया तेजस्वी यादव का वादा, पीके की भी तारीफ कर दी

लोजपा-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि जब एनडीए बिहार चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी, तब बिहार में और भी भव्य तरीके से होली मनाई जाएगी। इस बार होली के रंग बिहार में नया इतिहास लिखने जा रहे हैं। यह रंगों के त्योहार की शुरुआत है। असली होली नवंबर महीने में मनेगी जब बिहार चुनाव के नतीजे आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बचौल हो या अंजुम आरा, जो गलत बोले उलटा टांग दो; होली-जुम्मा बवाल पर RJD विधायक

होली और जुमे की नमाज एक साथ होने पर बिहार में चल रही सियासी बयानबाजी पर चिराग पासवान ने कहा कि आरजेडी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रही है। होली को सभी लोग साथ मिलकर मनाते हैं। हम दशकों से गंगा-जमुनी तहजीब का प्रदर्शन करते आए हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने पिछले दिनों मुसलमानों को होली पर जुमे की नमाज के लिए घर से बाहर नहीं निकलने की नसीहत दी थी। इस पर तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा था कि किसी के बाप का राज नहीं है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।