chief minister nitish kumar give 5000 rs to construction worker before navratri निर्माण मजदूरों को कपड़े के लिए आज 5000 रुपये देगी बिहार सरकार, नवरात्र से पहले नीतीश का ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

निर्माण मजदूरों को कपड़े के लिए आज 5000 रुपये देगी बिहार सरकार, नवरात्र से पहले नीतीश का ऐलान

सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि आज 16 लाख 4 हजार 929 निर्माण श्रमिकों के खाते में वार्षिक वस्त्र सहायता योजनान्तर्गत (Annual Clothing Assistance Scheme) 5 हजार रुपए प्रति निर्माण श्रमिक की दर से कुल 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपए की राशि का अन्तरण सीधे उनके खाते में किया जा रहा है।

Wed, 17 Sep 2025 09:15 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
निर्माण मजदूरों को कपड़े के लिए आज 5000 रुपये देगी बिहार सरकार, नवरात्र से पहले नीतीश का ऐलान

नवरात्र का पर्व सिर पर है। नवरात्र से पहले बिहार की नीतीश सरकार ने निर्माण मजदूरों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार निर्माण मजदूरों को कपड़ा खरीदने के लिए 5000 रुपया देगी। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, 'आज सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिवस है और आज ही आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस भी है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी देश एवं नागरिकों के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा के साथ बिना रूके, बिना थके लगातार परिश्रम कर रहे हैं।

यह सुखद संयोग है कि ‘बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ (Bihar Building and other Construction Workers Welfare Board) के तहत श्रमिकों के खाते में आज राशि हस्तांतरित की जा रही है। आज 16 लाख 4 हजार 929 निर्माण श्रमिकों के खाते में वार्षिक वस्त्र सहायता योजनान्तर्गत (Annual Clothing Assistance Scheme) 5 हजार रुपए प्रति निर्माण श्रमिक की दर से कुल 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपए की राशि का अन्तरण सीधे उनके खाते में किया जा रहा है। इससे निर्माण कार्यों में लगे श्रमिक वर्ग के लोगों का जीवन और बेहतर हो सकेगा एवं उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में SC आरक्षित विधानसभा सत्ता की सूत्रधार; जिसने जीती ज्यादा, उसकी सरकार

इस सुअवसर पर मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया जा रहा है। समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए हमलोग शुरू से कार्य कर रहे हैं। आज राज्य जिस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की के नए आयामों को छू रहा है, उसमें हमारे श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान है। उनके विकास के लिए सरकार लगातार काम करती रहेगी। इस सुअवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर एक बार फिर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।