Chief Minister Nishant Kumar Long live slogans raised in front of Nitish Kumar in Patna how Nitish reacted मुख्यमंत्री निशांत कुमार जिंदाबाद, पटना में नीतीश के सामने लगे नारे; जानें सीएम का रिएक्शन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुख्यमंत्री निशांत कुमार जिंदाबाद, पटना में नीतीश के सामने लगे नारे; जानें सीएम का रिएक्शन

नीतीश कुमार के सामने ही जदयू कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगे। निशांत को बिहार सीएम की कुर्सी पर बैठाने की मांग की गई है।

Mon, 6 April 2026 02:02 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
मुख्यमंत्री निशांत कुमार जिंदाबाद, पटना में नीतीश के सामने लगे नारे; जानें सीएम का रिएक्शन

Nishant CM Demand: बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी हाई हो गया है। अब उन्हें सीएम मटेरियल के रूप में देखा जा रहा है। पटना में एक के बाद एक आयोजनों में निशांत को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग जोर पड़ रही है। सोमवार को नीतीश कुमार के सामने ही जदयू कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगे। निशांत को बिहार सीएम की कुर्सी पर बैठाने की मांग की गई है। रविवार को पटना में महिलाओं के एक संगठन ने नीतीश के बाद निशांत की मांग के साथ डेमोन्स्ट्रेशन किया गया। पार्टी में सदस्यता लेने के बाद से निशांत कुमार काफी एक्शन में हैं। पार्टी या सरकार में आने से पहले इन दिनों निशांत के साथ बड़े नेता भी फोटो खिंचवा रहे हैं और राज्य भर में जदयू के नेता और कार्यकर्ता निशांत कुमार का अभिनंदन पोस्टर बैनर के साथ कर रहे हैं।

सोमवार को नीतीश कुमार विधानमंडल में गेस्ट हाउस का उद्घाटन करने गए थे। उनके साथ पार्टी और प्रशासन का पूरा अमला मौजूद था। एनडीए के कई विधायक, मंत्री, विप सभापति, विस अध्यक्ष मौजूद थे। नीतीश कुमार को देख जदयू कार्यकर्ता उत्साह में आ गए। लेकिन निशांत कुमार जिंदाबाद के नार लगाने लगे। आवाज आने लगी- बिहार के मुख्यमंत्री निशांत कुमार जिंदाबाद। नीतीश कुमार यह सुनकर मुस्कराने लगे। उन्होंने हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और हसते हुए निकल गए।

30 मार्च को नीतीश ने विप से दिया था इस्तीफा

दरअसल नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं। 10 अप्रैल को वह दिल्ली में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले हैं। इससे पहले 30 मार्च को वह बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। नीतीश कुमार बिहार सीएम की कुर्सी छोड़कर दिल्ली की राजनीति में शिफ्ट करने की राह पर हैं तो राज्य में नये मुख्यमंत्री की तलाश जोरों पर है। माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री बीजेपी से बनेंगे। लेकिन बीच बीच में निशांत कुमार का नाम उछलता रहता है। पिछले दिनों पटना की सड़कों पर निशांत को सीएम बनाने की मांग को लेकर पोस्टर भी लगाए गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निशांत नहीं आते तो जदयू टूट जाती? अशोक चौधरी बोले- उन्हें लाया गया क्योंकि…

नई सरकार में निशांत की जिम्मेदारी क्या?

नई सरकार में निशांत कुमार को नई जिम्मेदारी दिए जाने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। पिछले दिनों समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने यहां तक कह दिया था कि सम्राट और निशांत की जोड़ी राजनीति में हिट होगी। रविवार को पटना में महिलाओं ने हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया जिनमें लिखा था- नीतीश के बाद निशांंत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए। नीतीश के बाद निशांत पर ही भरोसा है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पहले ही कह चुके हैं कि नीतीश कुमार को अपने बेटे और राज्य सरकार की कमान सौंप दिया जाना चाहिए। जदयू नेता और पूर्व मंत्री श्याम रजक भी यह मांग कर चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के गांधी मैदान में महिलाओं ने खोला मोर्चा, कहा- नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए

बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में है। भाजपा के 89 विधायक हैं जबकि जदयू के 85 एमएलए। ऐसे में स्वाभाविक रूप से बीजेपी के मुख्यमंत्री होने की चर्चा हो रही है। भाजपा पहली बार सीएम पोस्ट अपने पाले में लेने की स्थिति में है। इधर जदयू कार्यकर्ता बार बार निशांत को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निशांत बनें बिहार सीएम, JDU विधायक श्याम रजक का बयान; पोस्टर से मांग तेज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।