Tension at Chhapra Junction Tempo Drivers Clash with RPF over Vehicle Removal छपरा जंक्शन पर टेम्पो चालकों और आरपीएफ में कहा सुनी, Chapra Hindi News - Hindustan
More

छपरा जंक्शन पर टेम्पो चालकों और आरपीएफ में कहा सुनी

छपरा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में टेम्पो चालकों और आरपीएफ कर्मियों के बीच बहस हुई। आरपीएफ ने अव्यवस्थित वाहनों को हटाया, जिससे चालकों ने विरोध किया। चालकों का आरोप है कि आरपीएफ ने उन्हें मारा, जबकि आरपीएफ ने यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। मामला वाराणसी मंडल को रिपोर्ट किया गया।

Sat, 25 April 2026 09:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share
छपरा जंक्शन पर टेम्पो चालकों और आरपीएफ में कहा सुनी

सर्कुलेटिंग एरिया से हटाए गए वाहन छपरा, हमारे संवाददाता l छपरा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में टेम्पो खड़ा करने को लेकर शनिवार को टेम्पो चालकों और आरपीएफ कर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई। मामला तब बढ़ गया जब आरपीएफ ने सख्ती दिखाते हुए सभी टेम्पो को सर्कुलेटिंग एरिया से बाहर कर दिया।जानकारी के अनुसार, टेम्पो चालक स्टेशन के पास सवारी बैठाने के लिए अपने वाहन खड़े कर रहे थे, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो रहा था। आरपीएफ कर्मियों ने जब उन्हें वहां से हटने को कहा तो चालक विरोध करने लगे और देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से बहस होने लगी l टेम्पो चालकों का आरोप है कि आरपीएफ जवानों के द्वारा मारपीट की गई l इस पूरे मामले पर आरपीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव ने आरोपों को सिरे से खारिज किया।

उन्होंने कहा कि सर्कुलेटिंग एरिया में अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। निजी वाहनों से आने-जाने वाले यात्रियों को रास्ता जाम होने से दिक्कत होती है, जिसकी शिकायतें लगातार सोशल मीडिया और रेल मंत्रालय तक पहुंच रही थीं। उन्होंने बताया कि पहले से ही स्टेशन परिसर में बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही सीमित की गई है, ताकि यात्री आसानी से आ-जा सकें। बावजूद इसके कुछ चालक नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। आरपीएफ का कहना है कि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कार्रवाई की गई है और नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी। इसकी रिपोर्ट वाराणसी मंडल को भेज दिया गया हैl

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।