Summer Special Train Service between Anand Vihar and Muzaffarpur via Chapra ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय , Chapra Hindi News - Hindustan
More

ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 04030/04029 का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 22 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक हर बुधवार को चलेगी। इसमें 19 कोच होंगे, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

Wed, 22 April 2026 09:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share
ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय

छपरा हमारे संवाददाता l यात्रियों की सुविधा और ग्रीष्मकालीन अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 04030/04029 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाया छपरा चलाई जाएगी और कुल 13 फेरों के लिए संचालित होगी। गाड़ी संख्या 04030 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 22 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को आनन्द विहार टर्मिनस से सुबह 09:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, सीतापुर जंक्शन, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर होते हुए अगले दिन छपरा, सोनपुर और हाजीपुर से होकर सुबह 04:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुँचेगी।

वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04029 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 23 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 06:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर जंक्शन, शाहजहाँपुर और बरेली होते हुए अगले दिन सुबह 05:30 बजे आनन्द विहार टर्मिनस पहुँचेगी। इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12, शयनयान श्रेणी के 04, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. का 01 कोच शामिल होगा।जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से गर्मियों में यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। आपको बता दे की ग्रीष्मकालीन कई स्पेशल ट्रेन है छपरा होकर चल रही हैl छपरा से शशि भूषण पांडे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।