Saran Guru Digital Learning Initiative in Education with Teacher Participation सारण गुरु से डिजिटल लर्निंग की उड़ान, रिकॉर्डेड वीडियो से पढ़ाई कर रहे बच्चे, Chapra Hindi News - Hindustan
More

सारण गुरु से डिजिटल लर्निंग की उड़ान, रिकॉर्डेड वीडियो से पढ़ाई कर रहे बच्चे

सारण जिले में डिजिटल लर्निंग की शुरुआत हो चुकी है। 'सारण गुरु' नामक यूट्यूब चैनल पर वीडियो कंटेंट अपलोड किया जा रहा है। डीपीओ अजीत अमर हरिजन ने शिक्षकों से सक्रिय सहयोग की अपील की है, जिससे शिक्षा की...

Sun, 6 July 2025 09:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share
सारण गुरु से डिजिटल लर्निंग की उड़ान, रिकॉर्डेड वीडियो से पढ़ाई कर रहे बच्चे

डीपीओ ने की अपील- शिक्षक दें सक्रिय योगदान, 7 को समीक्षा व 11 को लाइव सत्र छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सारण गुरु से डिजिटल लर्निंग की उड़ान शुरू हो चुकी है। अब रिकॉर्डेड वीडियो से बच्चे पढाई कर रहे हैं। सारण गुरु नामक यूट्यूब चैनल पर वीडियो कंटेंट अपलोड किया जा रहा है। जिले के बच्चे इस डिजिटल सामग्री का लाभ लेने लगे हैं। सारण गुरु कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा/साक्षरता) अजीत अमर हरिजन ने जिले के सभी नोडल शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों से सक्रिय सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए यह अनूठा प्रयास शुरू किया गया है और इसके सफल क्रियान्वयन में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि डिजिटल रिकॉर्डिंग का कार्य प्रारंभ हो चुका है और अब आवश्यक है कि और अधिक शिक्षक इस पहल से जुड़ें और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराएं। डिजिटल रिकॉर्डिंग रूम बना, अब स्मार्ट तरीक़े से होगी पढ़ाई छपरा के जिला स्कूल में डिजिटल रिकॉर्डिंग रूम स्थापित किया गया है, जहां विषय विशेषज्ञ शिक्षक विभिन्न विषयों की वीडियो लेक्चर तैयार कर रहे हैं। इस वीडियो को ‘सारण गुरु चैनल पर अपलोड किया जा रहा है, जिसे विद्यार्थी कभी भी ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं। इससे पढ़ाई अब स्थान व समय की सीमा से मुक्त हो गई है। 7 जुलाई को समीक्षा-सह-उन्मुखीकरण बैठक कार्यक्रम की रूपरेखा को बेहतर बनाने के लिए 7 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे समाहरणालय सभागार में समीक्षा-सह-उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की गई है। इसमें नोडल शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विषय का पाठ्यक्रम , साप्ताहिक योजना, विषयवार सुझाव व विशेषज्ञ शिक्षकों की सूची के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। 11 जुलाई को ‘लाइव कार्यक्रम , जिलेभर से जुड़ेगा शिक्षा तंत्र इसके अलावा 11 जुलाई को अपराह्न 3:30 बजे सारण गुरुके माध्यम से एक लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें विद्यालय संचालन, नामांकन और शिक्षा की गुणवत्ता जैसे विषयों पर जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक व पदाधिकारी जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम सीधा प्रसारित होगा। शिक्षक, छात्र व अभिभावको की प्रतिक्रिया नोडल शिक्षक व राजकीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त नसीम अख्तर ने कहा डिजिटल वीडियो से पढ़ाने का अनुभव काफी सकारात्मक है। बच्चे इसे ध्यान से देखते हैं और दोबारा समझने का अवसर भी मिलता है। यह प्रयास शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाई देगा। छात्रा नेहा कुमारी ने कहा अब हम घर पर भी मोबाइल पर पढ़ सकते हैं। जो टॉपिक स्कूल में नहीं समझ आता, उसे वीडियो देखकर फिर से सीख लेते हैं। अभिभावक शंकर साह ने कहा कि पहली बार लग रहा है कि सरकारी स्कूलों में भी तकनीक के साथ पढ़ाई हो रही है। यह बच्चों के भविष्य के लिए बहुत अच्छा है। डीपीओ की अपील डीपीओ अजीत अमर हरिजन ने शिक्षकों से अपील की है कि वे पाठ्यक्रम निर्माण, रिकॉर्डिंग और प्रसारण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सारण जिले को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।