विराट शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
पेज चार की बॉटम के पचपतरा स्थित वनदेवी माता मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय विराट शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, यज्ञशाला...

पेज चार की बॉटम मंदिर में पूजन, यज्ञशाला परिक्रमा व श्रीधर बाबा के आशीर्वाद को पहुंच रहे भक्त 9 - गड़खा प्रखंड के पचपतरा वनदेवी माता मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय विराट शतचंडी महायज्ञ में शाम में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ गड़खा, एक संवाददाता। प्रखंड के पचपतरा स्थित वनदेवी माता मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय विराट शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
महायज्ञ की भव्यता
बुधवार को सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, यज्ञशाला परिक्रमा और मूर्ति दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। यज्ञस्थल पर वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। यज्ञशाला में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ हवन और अनुष्ठान कराया जा रहा है। श्रद्धालु यज्ञाधीश संत श्रीधर बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बाबा ने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और मानव सेवा का संदेश देते हुए कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मंदिर परिसर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की काफी भीड़ देखी गई। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाद और बैठने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक लगातार सक्रिय हैं। शाम होते ही भजन-कीर्तन और प्रवचन कार्यक्रम से माहौल भक्तिमय हो उठता है। श्रद्धालु देर रात तक धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं। महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। संत श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी ने कहा कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन रामलीला, प्रवचन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ग्रामीणों के सहयोग से 24 घंटे भंडारे की व्यवस्था की गई है।
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियां
मढ़ौरा में 22 मई से शुरू होगा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ तैयारियों का विधायक जितेंद्र राय ने लिया जायजा 22 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा फोटो- 12 मढ़ौरा के शिल्हौरी मंदिर परिसर में बुधवार को यज्ञ की तैयारियों की समीक्षा करते विधायक जितेंद्र राय मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा विधायक व पूर्व मंत्री जितेंद्र राय ने बुधवार को शिल्हौरी मंदिर पहुंचकर आगामी 22 मई से आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने यज्ञ स्थल पर विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के आवागमन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि महायज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएंगी। इस अवसर पर विधायक ने यज्ञ संचालन समिति एवं विभिन्न उप समितियों के गठन तथा उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी समितियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने 22 मई को निकलने वाली भव्य कलश यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की और संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महायज्ञ में शामिल होने तथा धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की। इस मौके पर यज्ञ संचालन समिति के आलोक उपाध्याय, डॉ जितेंद्र कुमार,सर्वेश्वर उपाध्याय, धर्मेंद्र उपाध्याय सहित आयोजन समिति के अन्य कई लोग मौजूद रहे।
कथा और अन्य धार्मिक आयोजन
किशुनपुर में भव्य होगा भागवत कथा और श्रीराम कथा का आयोजन: सीग्रीवाल 4 - जलालपुर के किशुनपुर में बुधवार को यज्ञस्थल पर मौजूद सांसद सीग्रीवाल सीपीएस स्कूल के निदेशक हरेंद्र सिंह व अन्य। जलालपुर, एक प्रतिनिधि। बीजेपी सांसद व यज्ञ आयोजन समिति के संरक्षक जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने बुधवार को कहा कि 25 मई से एक जून तक किशुनपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीराम का कथा का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। यह एक मात्र ऐसा महायज्ञ है जिसमें श्रीमद् भागवत कथा एवं श्रीराम कथा का आयोजन एक साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किशुनपुर की धरती पर इससे 11 साल पहले देश के चर्चित संत व रामकथा वाचक पद्मश्री रामभद्राचार्य जी महाराज ने यहां राम कथा सुनाई थी। अब यज्ञ में अयोध्या के महान कथावाचक किशोरी दास जी महाराज श्रीराम कथा करेंगे। दिन में यहां भागवत कथा का आयोजन भी किया गया है। इससे पहले उन्होंने यज्ञस्थल का निरीक्षण किया। मौके पर यज्ञ के संयोजक राजेश्वर कुंवर, सीपीएस स्कूल छपरा के निदेशक हरेंद्र सिंह, विनोद पांडेय, ललन कुंवर, नग नारायण सिंह, मन्नू सिंह, बालेश्वर सिंह, दयानंद सिंह, सर्वजीत कुमार सिंह, आशीष कुशवाहा, पवन कुशवाहा, आदित्य कुमार व अन्य थे।
अखंड अष्टयाम और कलश यात्रा
चांदपुरा में भव्य कलश यात्रा के साथ अखंड अष्टयाम शुरू 6 - तरैया के चांदपुरा गांव में बुधवार को अष्टयाम को ले निकली कलशयात्रा में श्रद्धालु तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के चांदपुरा गांव स्थित जगदंबा माई मंदिर परिसर में आयोजित अखंड अष्टयाम को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े और श्रद्धालुओं के साथ निकली कलश यात्रा यज्ञस्थल से उसरी बाजार और भगवानपुर बाजार होते हुए मथुरा धाम नारायणी नदी तट पहुंची, जहां आचार्य बच्चा तिवारी और अभिजीत मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 721 कलशों में जलभरण कराया। इस अवसर पर जजमान सुरेश सिंह, शिक्षक विजय शंकर सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह ‘बिकू’, प्रखंड पैक्स अध्यक्ष राहुल सिंह व अन्य थे।
युवती का अपहरण का आरोप
डेरनी में गलत नीयत युवती का अपहरण का आरोप दरियापुर।डेरनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के परिजनों ने गलत नीयत से पुत्री का अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाया है।इस संबंध में युवती की मां ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि उसकी पुत्री अपने घर से बाजार सामान खरीदने गई थी।तभी रास्ते से उक्त आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया।युवती की मां ने आशंका व्यक्त की है कि उसकी पुत्री के साथ अनैतिक कार्य किया जा सकता है अथवा अपहर्ता उसे कहीं बेंच भी सकते हैं।उसने पुलिस से पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
जदयू अध्यक्ष का मनोनयन
रिविलगंज नगर जदयू अध्यक्ष बने अश्विनी छपरा, एक संवाददाता। सारण जिला जदयू अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने रिविलगंज नगर क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में स्थानीय निवासी अश्विनी कुमार सिंह को जदयू नगर अध्यक्ष, रिविलगंज का मनोनयन पत्र सौंपा।इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा, ब्रजेश कुमार, ई. प्रभाष शंकर, संजीव कुमार सिंह, सत्यनारायण सिंह व पवन कुमार सिंह मौजूद रहे।मनोनयन पत्र सौंपने के बाद जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कहा कि जदयू को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन