साइबर फ्रॉड मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
छपरा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विनीत कुमार को गिरफ्तार किया है। राकेश कुमार साह के बैंक खाते से साइबर फ्रॉड के जरिए अवैध लेनदेन की शिकायत पर पुलिस ने विनीत की संलिप्तता पाई। जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

छपरा/ रसूलपुर, हसं/ एसं। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। छपरा साइबर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड से जुड़े एक मामले में रसूलपुर थाना क्षेत्र निवासी विनीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रसूलपुर निवासी राकेश कुमार साह के बैंक खाते से साइबर फ्रॉड के जरिए अवैध लेनदेन किए जाने की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विनीत कुमार की संलिप्तता पाई।
इसके बाद साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी इसी मामले में राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साइबर फ्रॉड से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। ताजपुर बिहारी मोड़ के पास शराब लदी इंडिगो कार जब्त, तस्कर फरार लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार थाना पुलिस ने ताजपुर बिहारी मोड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब से लदी एक इंडिगो कार जब्त की है। हालांकि वाहन चालक और तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप इलाके से गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही जनता बाजार थाना पुलिस ने ताजपुर बिहारी मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान एक संदिग्ध इंडिगो कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 30 कार्टन अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने कार और शराब को जब्त कर थाना ले आई। जनता बाजार थानाध्यक्ष जयहिंद यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जब्त शराब की गिनती और कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। फरार वाहन चालक और शराब तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल, सदर अस्पताल रेफर तरैया । थाना क्षेत्र के तरैया बाजार स्थित एसएच-104 मुख्य सड़क पर तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तरैया निवासी शंभू साह और सुबोध पांडे शामिल हैं। दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मांझी में दिनदहाड़े युवक की बाइक चोरी मांझी। मांझी नगर पंचायत के मांझी चट्टी स्थित मछली बाजार से शुक्रवार को दिनदहाड़े चौबाह स्थान निवासी गोलू कुमार चौधरी की बाइक चोरी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं घटनास्थल से थोड़ी ही दूर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। सीसीटीवी मे एक युवक बाइक पर सवार होकर छपरा की तरफ जाते दिख रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन