गुड न्यूज! बिहार के इन चार एयरपोर्टों का होगा सर्वे, दिल्ली से अगले हफ्ते आएगी टीम
बिहार सरकार द्वारा चारों एयरपोर्ट को उड़ान योजना में शामिल करने के लिए पत्र लिखा गया है। इन सभी हवाई अड्डे का पूर्व व्यवहार्यता अध्ययन कराने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को भुगतान किया गया है।

बिहार के चार एयरपोर्ट का सर्वे करने के लिए दिल्ली से अगले सप्ताह टीम आएगी। टीम द्वारा 15 से 18 अप्रैल के बीच विभिन्न एयरपोर्टों का निरीक्षण होगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की टीम द्वारा भागलपुर शहर, मोतिहारी, गोपालगंज और छपरा एयरपोर्ट का सर्वे किया जाएगा। इसके बाद टीम द्वारा प्री फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार के सिविल विमानन विभाग को सौंपा जाएगा।
उड़ान योजना में शामिल होगा
राज्य सरकार द्वारा चारों एयरपोर्ट को उड़ान योजना में शामिल करने के लिए पत्र लिखा गया है। इन सभी हवाई अड्डे का पूर्व व्यवहार्यता अध्ययन कराने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को भुगतान किया गया है। अभी गोपालगंज रनवे की लंबाई छह हजार फीट और चौड़ाई 150 फीट, भागलपुर रनवे की लंबाई 35 सौ फीट व चौड़ाई 150 फीट, मोतिहारी रनवे की लंबाई 1950 फीट व चौड़ाई तीन सौ फीट और छपरा रनवे की लंबाई तीन हजार फीट व चौड़ाई 100 फीट है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा जो प्री फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जाएगी उसमें बताया जाएगा कि एयरपोर्ट चालू करने के लिए कितनी जमीन चाहिए।
पटना। बांकीपुर इलाके में एक महिला डॉक्टर को उनकी पूर्व नौकरानी का प्रेमी मृत्युंजय कुमार उर्फ रवि जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह सिरफिरा अलग-अलग नंबरों से फोन कर परेशान कर रहा है। डॉक्टर के फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर डालने की भी धमकी दे रहा है। इस मामले में महिला डॉक्टर ने नौकरानी के प्रेमी के खिलाफ पीरबहोर थाने में शिकायत की है।




साइन इन