Busy in settling equations not talking about development of Bihar Prashant Kishores taunt on Nitishs Delhi visit समीकरण बिठाने में व्यस्त हैं, बिहार के विकास की बात नहीं; नीतीश के दिल्ली दौरे पर प्रशांत किशोर का तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

समीकरण बिठाने में व्यस्त हैं, बिहार के विकास की बात नहीं; नीतीश के दिल्ली दौरे पर प्रशांत किशोर का तंज

  • जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर तंज कसा है। कहा है कि समीकरण बैठाने में व्यस्त हैं। बिहार के विकास की बात भी नहीं भी नहीं कर रहे।

Mon, 17 Feb 2025 02:03 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
समीकरण बिठाने में व्यस्त हैं, बिहार के विकास की बात नहीं; नीतीश के दिल्ली दौरे पर प्रशांत किशोर का तंज

बिहार के मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर रविवार को दिल्ली गए। नीतीश कुमार अपने सुरक्षा अधिकारी विक्रम प्रवीर की बेटी की शादी में भाग लेने बेटे निशांत और राज्यसभा सांसद सह जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के साथ गए। लेकिन सीएम की दिल्ली यात्रा पर राजनीति तेज हो गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव के बाद जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने इस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि समीकरण बैठाने में व्यस्त हैं। बिहार के विकास की बात भी नहीं भी नहीं कर रहे।

प्रशांत किशोर ने तंज सकते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार की सत्ता से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं और भाजपा भी उन्हें हटाने में समर्थ नहीं है। नीतीश कुमार सत्ता की कुर्सी पर बैठाकर रखना भारतीय जनता पार्टी की मजबूरी है। इसकी वजह यह है कि भाजपा दिल्ली में अपनी सरकार बचाना चाहती है, तो उसे नीतीश कुमार को कुर्सी पर बैठाए रखना होगा। नीतीश कुमार जबतक कुर्सी पर हैं तबतक बिहार भाजपा के हाथों में नहीं आएगा। लेकिन बिहार की जनता नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने के लिए कमर कस कर बैठी है।

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता उनके कामकाज से नाखुश है और यह असंतोष अगले चुनावों में साफ दिखाई देगा। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार केवल राजनीतिक समीकरण बिठाने में लगे हैं, जबकि बिहार में विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। नीतीश कुमार ये बात नहीं कर रहे है कि बिहार के मोतिहारी, छपरा, गोपालगंज में समेत अन्य जिलों में गुजरात की तरह फैक्ट्री लगे।

प्रशांत किशोर ने आखिर में जनता से पूछा कि क्या उन्होंने किसी अखबार में यह खबर देखी है कि नीतीश कुमार बिहार के हर जिले में फैक्ट्री लगाने की मांग कर रहे हैं। आरोप लगाया कि सीएम दिल्ली जाकर भी राजनैतिक समीकरण बैठाने में व्यस्त हैं। लेकिन अब बिहार की जनता उन्हें ऐसा सबक सिखाएगी कि सत्ता में वापसी के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे। 2025 के चुनाव में उन्हें बिहार की जनता सबक सिखा देगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।