businessman shot dead in begusarai allegation on first wife बिहार के बेगूसराय में कारोबारी को गोलियों से भून डाला, पहली पत्नी पर मर्डर कराने का आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के बेगूसराय में कारोबारी को गोलियों से भून डाला, पहली पत्नी पर मर्डर कराने का आरोप

पिंटू ने बताया कि उसकी पहली पत्नी से विवाद चल रहा था। उसी ने हत्या करवाई। आरोपित महिला ने भूषण सिंह को छोड़ उसके छोटे भाई से शादी कर ली। एक साल पहले राजू सिंह की भी गोली मार हत्या करा दी। घर विवाद को ले अब भूषण सिंह की हत्या करा डाली।

Tue, 10 Feb 2026 07:21 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, बेगूसराय
share
बिहार के बेगूसराय में कारोबारी को गोलियों से भून डाला, पहली पत्नी पर मर्डर कराने का आरोप

बिहार के बेगूसराय जिले में एक कारोबारी की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पानगाछी के समीप एक खेत में सोमवार की शाम बदमाशों ने व्यवसायी 45 वर्षीय भूषण सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया। उन्हें सीने में तीन, बांह में एक और सिर में दो गोलियां मारी गई। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली मारने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटनास्थल से उन्हें उठाकर सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा मोहल्ला निवासी राम गुलाम सिंह का पुत्र था। मृतक के परिजन पिंटू कुमार ने बताया कि भूषण ई-रिक्शा का पार्ट का व्यवसायी था। सोमवार को मवेशी के लिए घास काटने के लिए खेत गये थे। इसी दौरान चार से अधिक बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। पिंटू ने बताया कि उसकी पहली पत्नी से विवाद चल रहा था। उसी ने हत्या करवाई। आरोपित महिला ने भूषण सिंह को छोड़ उसके छोटे भाई से शादी कर ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दरभंगा रेप एंड मर्डर केस: उपद्रव के बाद 6 अरेस्ट, 50 पर केस;SSP को हटाने की मांग

एक साल पहले राजू सिंह की भी गोली मार हत्या करा दी। घर विवाद को ले अब भूषण सिंह की हत्या करा डाली। दारोगा ने बताया कि भूषण सिंह कि गोली मार हत्या कर दी गई है। मामले कि जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।