Bus full of Baraatis hit with milk tanker in Begusarai 4 died 15 injured बेगूसराय में बारातियों से भरी बस की दूध टैंकर से टक्कर, चार की मौत; 15 घायल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेगूसराय में बारातियों से भरी बस की दूध टैंकर से टक्कर, चार की मौत; 15 घायल

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में मंगलवार देर रात बारातियों से भरी एक सिटी राइड बस, दूध के टैंकर से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गई। बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 अन्य घायल हैं।

Wed, 26 Feb 2025 12:26 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान
share
बेगूसराय में बारातियों से भरी बस की दूध टैंकर से टक्कर, चार की मौत; 15 घायल

बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार देर रात बारातियों से भरी एक सिटी राइड बस की दूध के टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन बारातियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक बाराती की मौत इलाज के दौरान हो गई। इस घटना में सिटी राइड बस में सवार 15 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों में चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह हादसा बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी हाई स्कूल के समीप एनएच- 28 पर रात करीब 10:00 बजे हुआ।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बछवाड़ा थाने की पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पलटने के बाद बस के परखच्चे उड़ गए।

बताया गया है कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर मठ के समीप स्थित महादलित बस्ती वार्ड संख्या तीन निवासी नरेश दास के पुत्र की शादी में शामिल होने सभी बाराती सिटी राइड से समस्तीपुर जिले के देसुआ पतैली जा रहे थे। रानी हाई स्कूल के समीप एनएच- 28 पर पीछे से एक दूध टैंकर ओवरटेकिंग के दौरान और नियंत्रित होकर बस से टकरा गई। जिससे सिटी राइड बस सड़क के किनारे पलट गई। समाचार लिखे जाने तक बछवाड़ा थाने की पुलिस सभी मृतकों की पहचान करने में जुटी रही।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।