bride denied to marry with groom man sat on gate of girl in bihar नशेबाज दूल्हे से शादी नहीं करनी, दुल्हन ने किया इनकार तो बारात लेकर दरवाजे पर बैठा रहा युवक और फिर..., Bihar Hindi News - Hindustan
More

नशेबाज दूल्हे से शादी नहीं करनी, दुल्हन ने किया इनकार तो बारात लेकर दरवाजे पर बैठा रहा युवक और फिर...

आखिरकार बिना दुल्हन के ही बारात वापस चली गई। बताया गया कि सोमवार की रात शादी समारोह में रात 12 बजे लड़के के साथ बारात पहुंची। वर माला के दौरान ही दुल्हे के क्रियाकलाप को देख लड़की पक्ष के लोग भांप गये की दूल्हा नशे में है।

Wed, 14 May 2025 10:22 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, सिंघिया, समस्तीपुर
share
नशेबाज दूल्हे से शादी नहीं करनी, दुल्हन ने किया इनकार तो बारात लेकर दरवाजे पर बैठा रहा युवक और फिर...

बिहार में एक शादी में जबरदस्त ड्रामा हुआ है। यहां समस्तीपुर जिले में नगर पंचायत के एक गांव में नशे की हालत में शादी करने पहुंचे एक दूल्हा से लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस निर्णय में बेटी का साथ देते हुए उसके पिता ने बारात को बेरंग लौटा दिया। मामले को सुलझाने तथा शादी कर दुल्हन को साथ ले जाने की आश में 12 घंटे तक लड़की के दरवाजे पर दुल्हा के साथ बाराती रुका रहा। परन्तु लड़की के पिता उस लड़के से पुत्री की शादी करने को तैयार नहीं हुये।

आखिरकार बिना दुल्हन के ही बारात वापस चली गई। बताया गया कि सोमवार की रात शादी समारोह में रात 12 बजे लड़के के साथ बारात पहुंची। वर माला के दौरान ही दुल्हे के क्रियाकलाप को देख लड़की पक्ष के लोग भांप गये की दूल्हा नशे में है। इसके बाद लड़की ने नशेबाज लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बारातियों में हड़कंप मच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिसे आयोग ने बर्खास्त किया उसे बना दिया परीक्षक, बिहार की इस यूनिवर्सिटी में खेल
ये भी पढ़ें:हड्डी टूटे बिना मासूम को चढ़ा दिया प्लास्टर, बिहार के SKMCH में बड़ी लापरवाही
ये भी पढ़ें:बिहार में प्रॉपर्टी डीलर समेत 2 की हत्या, जमीन विवाद में मर्डर की आशंका
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।