BPSC lady teacher from UP committed suicide by hanging in Madhepura Bihar यूपी की BPSC शिक्षिका ने की आत्महत्या, किराए के मकान नें पंखे से लटक गई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

यूपी की BPSC शिक्षिका ने की आत्महत्या, किराए के मकान नें पंखे से लटक गई

अदिति सिंह मधेपुरा के गम्हरिया प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय टोका में पदस्थापित थीं। बताया जा रहा है कि उनकी शादी नहीं हुई थी। स्कूल में ड्यूटी करने के लिए वह एक किराए के मकान में रहती थी। मूल रूप से अदिति उत्तर प्रदेश के अयोध्या की रहने वाली थीं।

Thu, 26 Sep 2024 03:59 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी की BPSC शिक्षिका ने की आत्महत्या, किराए के मकान नें पंखे से लटक गई

बिहार के मधेपुरा में एक बीपीएससी शिक्षिका ने खुदकुशी कर ली। उनकी पहचान अदिति सिंह चौहान के रूप में की गई है जो यूपी की रहने वाली थी। अदिति सिंह न फांसी फंदा गले में डालकर खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दिया है। शिक्षिका के परिजन भी उत्तर प्रदेश से मधेपुरा पहुंच गए हैं। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

अदिति सिंह मधेपुरा के गम्हरिया प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय टोका में पदस्थापित थीं। बताया जा रहा है कि उनकी शादी नहीं हुई थी। स्कूल में ड्यूटी करने के लिए वह एक किराए के मकान में रहती थी। मूल रूप से अदिति उत्तर प्रदेश के अयोध्या की रहने वाली थी। उन्होंने अपने कमरे में ही पंखे के सहारे गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया। यह घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। गुरुवार को पूरे दिन घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एनआईटी पटना में आंध्र प्रदेश की छात्रा ने किया सुसाइड, छात्रों का देर रात हंगामा

घटना की सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि दुखद घटना है। उन्होंने बताया कि विभाग के स्तर पर भी मामले की जांच की जा रही है,ताकि हकीकत का पता चल सके। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के भाई शशिकांत चौहान और बहनोई उत्तर प्रदेश के अयोध्या से मधेपुरा पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने शिक्षिका का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। मोबाइल से घटना को लेकर कुछ सुराग मिल सकता है। अदिति सिंह के परिजनों से भी पुलिस जानकारी ले रही है। स्कूल के शिक्षकों से भी पुलिस पूछताछ की है। अभी तक कुछ सामने निकलकर नहीं आया है। पुलिस तहकीकात कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।