boyfriend went to girlfriend to wish Holi villagers caught and got them married in Patna Bihar होली में गर्लफ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा था युवक, लोगों ने बना दिया दूल्हा; पटना में प्रेमी-जोड़े की अनोखी शादी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

होली में गर्लफ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा था युवक, लोगों ने बना दिया दूल्हा; पटना में प्रेमी-जोड़े की अनोखी शादी

  • दोनों के बीच एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था। युवक का नाम अविनाश, 20 वर्ष तो लड़की का नाम सोनाली कुमारी, 19 वर्ष है। अविनाश अक्सर गर्लफ्रेंड से चोरी-छिपे सोनाली से मिलने चला जाता था जिससे गांव में तरह तरह की चर्चाएं होती रहती थी।

Sun, 16 March 2025 04:29 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
होली में गर्लफ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा था युवक, लोगों ने बना दिया दूल्हा; पटना में प्रेमी-जोड़े की अनोखी शादी

बिहार की राजधानी पटना में होली के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड को चोरी चुपके रंग लगाने पहुंचे प्रेमी युवक को लोगों ने पकड़ लिया और दोनों की शादी करा दी। दोनों को पहले भी पकड़ा गया था। ग्रामीणों के मना करने पर भी वे बात नहीं मान रहे थे तो यह फैसला लिया गया। घटना नौबतपुर के अमरपुरा गांव की है। होली में शादी की चर्चा इलाके में चल रही है।

जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था। युवक का नाम अविनाश, 20 वर्ष तो लड़की का नाम सोनाली कुमारी, 19 वर्ष है। अविनाश अक्सर गर्लफ्रेंड से चोरी-छिपे सोनाली से मिलने चला जाता था जिससे गांव में तरह तरह की चर्चाएं होती रहती थी। होली की रात दोनों को एक साथ लोगों ने पकड़ लिया तो बवाल मच गया। काफी भीड़ जुट गई और स्थानीय मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली में प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी धराया, ग्रामीणों ने करा दी शादी

जानकारी के मुताबिक युवक अविनाश की बहन की शादी अमरपुरा गांव में हुई थी। इस वजह से उसका इस गांव में अक्सर आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सोनाली कुमारी से हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया। परिवार को भी इस रिश्ते की जानकारी थी और उन्होंने शादी के लिए सहमति दे दी थी। बावजूद इसके, अविनाश बार-बार सोनाली से मिलने पहुंच जाता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह किस विधानसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव, खुद बताया

गांव के ही पिंटू कुमार ने बताया कि युवक की शादी सोनाली से तय हो चुकी थी, फिर भी वह चोरी-छिपे मिलने आता था। ग्रामीणों ने उसे कई बार समझाया कि शादी से पहले इस तरह से मिलना ठीक नहीं है, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। उसके बाद गांव के लोगों ने तय किया कि शादी कर दो तो यह सिलसिला थम जाएगा। शनिवार की रात अविनाश होली पर गर्लफ्रेंड को रंग लगाने के लिए अमरपुर पहंचा तो गांव के लोगों को इसकी भनक लग गई। गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया और दोनों परिवारों को सूचना दी। उसके बाद गांव के शिव मंदिर में हिंदू विधि विधान से दोनों की शादी करवा दी। गांव की महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। देर रात तक मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। यह अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। इस शादी से अविनाश और सोनाली काफी खुश थे। गांव के सभी लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।