Borders of 6 districts of Bihar sealed amid uproar in Nepal movement of tourists also stopped नेपाल में बवाल के बीच बिहार के 6 जिलों की सीमाएं सील; पर्यटकों की आवाजाही भी बंद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नेपाल में बवाल के बीच बिहार के 6 जिलों की सीमाएं सील; पर्यटकों की आवाजाही भी बंद

उग्र प्रदर्शन को देखते हुए नेपाल से सटे बिहार के छह जिलों की सीमा सील कर दी गई है। एसएसबी पटना फ्रंटियर मुख्यालय ने भी नेपाल सीमा पर तैनात अपने सभी सुरक्षा चौकियों को अलर्ट किया है। पुलिस और एसएसबी के जवानों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का आदेश दिया गया है।

Tue, 9 Sep 2025 09:47 PMsandeep हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
नेपाल में बवाल के बीच बिहार के 6 जिलों की सीमाएं सील; पर्यटकों की आवाजाही भी बंद

नेपाल में हो रहे उग्र प्रदर्शन को देखते हुए नेपाल से सटे बिहार के छह जिलों में चौकसी बढ़ा दी गयी है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पश्चिम चंपारण से किशनगंज तक नेपाल से सटी बिहार की सीमा सील कर दी गई है। दोनों तरफ से पर्यटकों के आने-जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। स्थानीय नागरिकों को भी आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद ही आवागमन की अनुमति देने का निर्देश है। सीमा पर आने जाने वालों की कड़ी तलाशी ली जा रही है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीमा सुरक्षा बल, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों और आसूचना इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

बिहार पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, सीमावर्ती जिलों के डीएम-एसपी को अलर्ट किया गया है। उनको आसपास के जिलों से कोर्डिनेशन बना कर काम करने के निर्देश दिये गए हैं। सीमाई चौकियों के आसपास सीमा सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से गश्त कर रही है। एसएसबी पटना फ्रंटियर मुख्यालय ने भी नेपाल सीमा पर तैनात अपने सभी सुरक्षा चौकियों को अलर्ट किया है। पुलिस और एसएसबी के जवानों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का आदेश दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेपाल हिंसा: जनकपुरधाम में उपद्रवियों का बवाल, सरकारी और पार्टी दफ्तरों को फूंका
ये भी पढ़ें:नेपाल में मचे बवाल की लपटें बिहार बॉर्डर तक पहुंची;जोगबनी चेक पोस्ट के पास आगजनी

खुफिया इकाइयां सीमा क्षेत्र के आसपास नेपाल क्षेत्र में घट रही घटनाओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। पुलिस मुख्यालय का कंट्रोल रूम सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों से लगातार रिपोर्ट ले रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अगर कोई भारतीय नेपाल सीमा क्षेत्र में फंसा होगा तो उनको निकालने का काम भी किया जाएगा। गौरतलब है कि बिहार के सात जिले पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण और किशनगंज की सीमाएं नेपाल बिहार को छूती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत-नेपाल रेल सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद; काठमांडू में हिंसा बाद फैसला

एडीजी (विधि व्यवस्था) पंकज कुमार दराद ने बताया कि नेपाल की स्थिति को देखते हुए बिहार से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा सील रहेगी। पर्यटकों के आने-जाने पर पूर्णत: पाबंदी लागू कर दी गयी है। स्थानीय नागरिकों को भी आवश्यक जांच-पड़ताल कर ही आने-जाने की अनुमति है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।